विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिलेगी अप्रैल और मई महीने की किस्त

Published: Thu, 14 May 2026 01:38 PM (IST)

Maiyan Samman Yojana: राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत विभिन्न जिलों को आठ हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

झारखंड मंईयां सम्मान योजना। (जागरण)

झारखंड मंईयां सम्मान योजना। (जागरण)

HighLights

  1. राज्य सरकार ने 8000 करोड़ रुपये आवंटित किए।

  2. मंईयां सम्मान योजना के तहत जिलों को राशि मिली।

  3. लाभुकों को जल्द मिलेंगे अप्रैल-मई के 5000 रुपये।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आठ हजार करोड़ रुपये विभिन्न जिलों को आवंटित कर दिए हैं।

यह राशि चालू वित्तीय वर्ष के छह माह के लिए है। जिलों को जारी आवंटन आदेश में विभाग द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के तहत ही लाभुकों के खाते में राशि हस्तांतरित करने की बात कही गई है।

इधर, जिलों को राशि आवंटित होने से लाभुकों को राशि शीघ्र मिलने की संभावना बढ़ गई है। अप्रैल और मई दोनों माह की राशि एक साथ खाते में हस्तांतरित की जा सकती है।

खाते में आएंगे 5000 रुपये

इस तरह प्रत्येक लाभुक के खाते में पांच हजार रुपये हस्तांतरित होंगे। संभावना जताई जा रही है कि 15 मई के बाद विभिन्न जिलों में राशि हस्तांतरित करने की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।

हालांकि,  कुछ जिलों में लाभुकों का सत्यापन भी कराया जा रहा है। कई प्रखंडों में अपने-अपने नाम का फार्म प्राप्त करने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही। पंचायत भवन में सुबह से ही लाभुक महिलाओं और युवतियों का आना-जाना लगा रहा।

यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सामने आई नई टेंशन, वेरिफिकेशन ना होने से बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना में नई परेशानी: 50 साल की उम्र होते ही कट जाता है नाम, नहीं जुड़ रहे नए आवेदक

यह भी पढ़ें- साहिबगंजः मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, समय पर करा लें सत्यापन