Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड में भाजपा का दबदबा कायम, रिकॉर्ड इतनी सीटों पर जीत का अनुमान

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:44 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल (Jharkhand Election Exit Poll) के नतीजे आने लगे हैं। एक्सिस माय इंडिया टाइम्स नाउ व अन्य सर्वेक्षण एजेंसियों के मुताबिक झारखंड में भाजपा बाजी मारती दिख रही है। भाजपा झारखंड (Jharkhand Election News) में एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा एक बार फिर झारखंड में 10-14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

    Hero Image
    Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड में भाजपा का दबदबा। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll Results लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। एक्सिस माय इंडिया, टाइम्स नाउ व अन्य सर्वेक्षण एजेंसियों के मुताबिक, झारखंड में भाजपा बाजी मारती दिख रही है। भाजपा झारखंड में एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। भाजपा एक बार फिर झारखंड में 10-14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल

    टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा 14 में से 13 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, आईएनडीआईए गठबंधन को एक बार फिर करारी हार झेलनी पड़ सकती है। आईएनडीआईए की तरफ से केवल कांग्रेस एक सीट पर दर्ज करती दिख रही है। वहीं, सहयोगी दल झामुमो, राजद और माले को करारी हार झेलनी पड़ सकती है।

    एक्सिस माय इंडिया का रिजल्ट

    वहीं, एक्सिस माय इंडिया की बात करें तो, भाजपा बड़ी जीत तो दर्ज कर सकती है, लेकिन 2019 के आंकड़ों को नहीं दुहरा पाएगी। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा गठबंधन झारखंड में 8-10 सीटें दर्ज कर सकती है। वहीं, आईएनडीआईए भाजपा को कड़ी टक्कर देती दिख रही है।

    एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, इंडी गठबंधन को झारखंड में 4-6 सीटों पर दर्ज कर सकती है। इंडी गठबंधन की कांग्रेस 2-3, झामुमो 2-3 और अन्य को 1 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। अगर एक्सिस माय इंडिया के नतीजे सही हुए तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा।

    न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल

    न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल झारखंड में एक बार फिर भाजपा के दबदबे का संकेत दे रही है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल की मानें तो, झारखंड में भाजपा की एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने वाली है। भाजपा इस बार झारखंड में 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं राज्य में सत्तारूढ़ सहयोगी झामुमो को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। राजद और माले को भी करारी हार मिलने की संभावना है।

    जनमत सर्वे का एग्जिट पोल

    जनमत सर्वे का एग्जिट पोल भी झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज कर रही है। जनमत सर्वे के मुताबिक, भाजपा झारखंड में 13 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, आईएनडीआईए को सिर्फ 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    टीवी 9 का एग्जिट पोल

    टीवी 9 के एग्जिट पोल में भी भाजपा झारखंड में बड़ी जीत दर्ज करने वाली है। टीवी 9 एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में एनडीए को 12 सीटों पर सफलता मिलने के अनुमान है। आईएनडीआईए में  झामुमो व अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के शून्य पर आउट होने का अनुमान लगाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Exit Poll Result 2024 LIVE: झारखंड में भाजपा का क्लीनस्वीप, 14 में से रिकॉर्ड इतनी सीटें जीतने का अनुमान