Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand Exit Poll Result 2024: झारखंड में भाजपा की आंधी! हर एग्जिट पोल में रिकॉर्डतोड़ जीत का अनुमान

Jharkhand Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 Updates: लोकसभा चुनाव (Jharkhand Exit Poll Result 2024) के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने लगे हैं। एग्जिट पोल की मानें तो झारखंड में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है, या कहें तो एक तरह से भाजपा झारखंड में क्लीन स्वीप कर रही है।

By Mohit Tripathi Sat, 01 Jun 2024 11:52 PM (IST)
News Article Hero Image

Jharkhand Exit Poll Result 2024: लोकसभा का चुनावी महासमर खत्म हो चुका है। सातवें चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे (Jharkhand Lok Sabha Results 2024) सामने आने लगे हैं। विभिन्न चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों के मुताबिक भाजपा झारखंड में एकतरफा जीत दर्ज करती दिख रही है।

बता दें कि झारखंड में लोकसभा (Jharkhand Election News) की कुल 14 सीटें हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जहां 11 सीटें और आजसू को 1 सीट मिली थी, वहीं झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट पर ही सफलता मिल पाई थी।

एग्जिट पोल के नतीजों को मानें तो,  2024 के इलेक्शन में भाजपा का प्रदर्शन और भी बेहतर हो सकता है। वहीं, आईएनडीआईए को एकतरफा हार मिलने की संभावना दिख रही है।

1 Jun 202411:52:16 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll Latest News Update: झारखंड में भाजपा की आंधी

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी हुए। एग्जिट पोल में देशभर में एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। झारखंड की बात करें तो यहां भाजपा की लहर का अनुमान है।

एग्जिट पोल की मानें तो, भाजपा झारखंड में भाजपा 10-14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है। एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में इंडी गठबंधन को महज 5-1 सीट हासिल कर सकती है।

अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को 12-13 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडी गठबंधन के सिर्फ 2-3 सीटों पर जीत का अनुमान है। 

1 Jun 202410:01:52 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll Live: रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल में भाजपा की लहर

रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल में भाजपा की लहर साफ दिखाई दे रही है। रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

वहीं, आईएनडीआईए को बड़ा झटका लगने के अनुमान है। रिपब्लिक मैट्रिक के एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में आईएनडीआईए को सिर्फ 2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

1 Jun 20249:38:50 PM
Jharkhand Election Exit Poll: इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान जाताया गया है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा को 11-13 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है। झारखंड में इंडी गठबंधन को सिर्फ 1-3 सीटें जीतने का अनुमान जाताया गया है।

1 Jun 20249:35:41 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll: एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत

एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा की बड़ी जीत मिलने की संभावना जताई गई है। एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 11-13 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है। 

एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, आईएनडीआईए को बड़ा झटका लगने वाला है। आईएनडीआईए को झारखंड में महज 1-3 सीटें जीतने का अनुमान जताया गया है।

1 Jun 20248:43:43 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll Live: टीवी 9 के एग्जिट पोल के क्या हैं नतीजे

टीवी 9 के एग्जिट पोल में भी झारखंड में भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान है। टीवी 9 के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में एनडीए को 14 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज करने का अनुमान है।

आईएनडीआईए में कांग्रेस के शून्य पर आउट होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, झामुमो व अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20248:41:40 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll: न्यूज नेशन के सर्वे में भी भाजपा का जलवा
न्यूज नेशन के सर्वे के मुताबिक, भाजपा झारखंड में 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं इंडी गठबंधन को सिर्फ दो सीटें मिलने की संभावना है।
1 Jun 20248:38:42 PM
Jharkhand Exit Poll Result Live: इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलने की संभावना जताई गई है। इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के मुताबिक, झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली भाजपा को 12 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को सिर्फ दो मिलने की संभावना जताई गई है।

1 Jun 20248:02:28 PM
Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Exit Poll News: हर एक एग्जिट पोल में भाजपा का 'दबदबा' कायम

जनमत सर्वे का एग्जिट पोल भी झारखंड में भाजपा की बड़ी जीत का दावा कर रहा है। जनमत सर्वे के मुताबिक, भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा को इस बार 13 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन महज 1 सीट पर सिमट सकती है।

1 Jun 20247:52:40 PM
News 24 Today's Chanakya Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: फिर से झारखंड का किला फतह करेगी भाजपा

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा की एक बार फिर बल्ले-बल्ले होने वाली है। भाजपा इस बार 12 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि उसके सहयोगी झामुमो व राजद-माले को करारी हार मिल सकती है।

1 Jun 20247:19:29 PM
Aaj Tak-Axis My India Lok Sabha Election Exit Poll: भाजपा दर्ज करेगी बड़ी जीत, लेकिन घट जाएंगी सीटें

आजतक-एक्सिस माय इंडिया इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, झारखंड में भाजपा 8 से 10 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, उसकी सहयोगी पार्टी आजसू अपनी एक सीट बचाने में कामयाब होती दिख रहा है।

इंडी गठबंधन की बात करें तो इंडी गठबंधन को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक कांग्रेस को दो से तीन, झामुमो को दो से तीन और अन्य को एक सीट मिलने की संभावना है 

1 Jun 20247:04:24 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Latest Exit Poll: एकतरफा क्लीन स्वीप करेगी भाजपा

एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में भाजपा एकतरफा क्लीनस्वीप करती दिख रही है। झारखंड में भाजपा 14 सीटों में से 13 पर जीत दर्ज करती हुई दिख रही हैं। वहीं, आईएनडीआईए की बात करें तो आईएनडीआईए गठबंधन को करारी हार का समाना करना पड़ेगा। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन से सिर्फ कांग्रेस ही एक सीट पर जीत दर्ज करती दिख रही है।

1 Jun 20246:42:18 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 : झारखंड की वो हॉट सीटें, जहां टिकी है सबकी नजर
झारखंड में चार हॉट सीटों दुमका, गोड्डा, खूंटी, सिंहभूम और रांची पर सभी की नजर टिकी हुई है। दुमका की बात करें तो यहां भाजपा ने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को मैदान में उतारा है, जबकि जेएमएम से नलिन सोरेन चुनाव मैदान में हैं।
वहीं, खूंटी सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा है, यहां उनका मुकाबला काली चरण मुंडा से है।
गोड्डा सीट से भाजपा ने निशिकांत दुबे को चुनाव में हैं। यहां उनकी टक्कर कांग्रेस के प्रदीप यादव से है।
सिंहभूम सीट से भाजपा ने गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता से है।
राजधानी रांची की बात करें तो यहां भाजपा ने संजय सेठ पर भरोसा जताया है। उनकी टक्कर कांग्रेस नेता यशस्विनी जायसवाल से है।
1 Jun 20246:22:04 PM
Jharkhand Election Exit Poll 2024: कांग्रेस 7, झामुमो 5 और राजद व माले एक-एक सीट पर लड़ रही चुनाव

झारखंड में आईएनडीआईए में शामिल कांग्रेस पार्टी 7, झामुमो 5 और राजद व माले एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। 
कांग्रेस ने जहां, रांची, धनबाद, खूंटी, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा और गोड्डा सीट पर वहीं, जेएमएम जमशेदपुर, सिंहभूम, गिरिडीह, दुमका और राजमहल सीट पर चुनाव लड़ रही। वहीं, राजद पलामू और माले ने कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ रही है।
1 Jun 20246:12:59 PM
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Latest Update : झारखंड में 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा

झारखंड में इस बार भाजपा राज्य की 14 में 13 , जबकि सहयोगी दल आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा रांची, धनबाद, दुमका, राजमहल, गोड्डा, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, पलामू, लोहरदगा, खूंटी जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीट पर, जबकि आजसू गिरिडीह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।

भाजपा से रांची सीट पर संजय सेठ, दुमका में सीता सोरेन, गोड्डा में निशिकांत दुबे, जबकि खूंटी लोकसभा सीट पर अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों को झारखंड की सबसे हाई प्रोफाइल सीट माना जा रहा है।

1 Jun 20245:56:29 PM
Dumka Lok Sabha Seat Election Result 2024: दुमका लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर

झामुमो का गढ़ मानी जाने वाली दुमका लोकसभा सीट झारखंड की हॉट सीटों में से एक है। भाजापा ने सोरेन परिवार से विद्रोह करके पार्टी में आई सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, झामुमो ने नलिन सोरेन को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

बता दें कि दुमका झामुमो का गढ़ मानी जाती है। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में शिबु सोरेन को भाजपा प्रत्याशी के हार का सामना करना पड़ा था।

1 Jun 20245:47:35 PM
Khunti Lok Sabha Seat Election Result 2024: हॉट सीटों में से एक है खूंटी लोकसभा सीट

खूंटी लोकसभा सीट झारखंड की हॉट सीटों में से एक है। इस सीट की दिलचस्प बात यह है कि यहां दो मुंडा नेता चुनाव मैदान में हैं। एक तरफ भाजपा से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। वहीं, कांग्रेस से काली चरण मुंडा चुनाव मैदान में है। चुनावी विश्लेषकों की मानें तो, यहां दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। 

1 Jun 20245:35:51 PM
Jharkhand Lok sabha chunav result 2024 : आईएनडीआईए ने भी झोंकी है ताकत

इस लोकसभा चुनाव में प्रचार करने में इंडी गठबंधन भी पीछे नहीं रही है। कल्पना सोरेन के नेतृत्व में इंडी गठबंधन ने रांची में विशाल रैली करके अपनी ताकत दिखाई थी, जिसमें तमाम विपक्षी दिग्गज शामिल हुए थे।

हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में कल्पना सोरेन और सीएम चंपई सोरेन ने महागठबंधन के चुनाव-प्रचार की बागडोर संभाले रखी। हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण यह चुनाव झामुमो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब जबकि चुनाव चुनाव खत्म हो चुका है, तो सभी नेताओं की निगाह एग्जिट पोल पर रहने वाली है।

1 Jun 20245:33:42 PM
Jharkhand Lok Sabha Chunav Results भाजपा के लिए क्यों खास है झारखंड

भाजपा ने इस चुनाव में झारखंड पर विशेष ध्यान दिया है। भाजपा की ओर से जहां खुद पीएम मोदी ने चुनाव अभियान के तहत करीब 8 रैलियां की हैं। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के सीएम हिमंत विस्व सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव की भी कई रैलियां हो चुकी हैं।

1 Jun 20245:23:54 PM
Lok sabha Election Exit Poll Result : साढ़े छह बजे जारी हो सकते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

झारखंड में लोकसभा चुनाव (Lok sabha Elections 2024 Result ) के अंतिम चरण का मतदान खत्म होने वाला है। चुनाव सर्वेक्षण करने वाली एजेंसियां शाम साढ़े छह बजे तक अपना एग्जिट पोल (Jharkhand Exit Poll 2024 Live News) जारी कर सकती है। नेता हों या आम जनता अब सभी की निगाह एग्जिट पोल पर अटकी हुई है। सबसे सटीक और तेज नतीजों के लिए यहां बने रहें।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us