विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: लोहरदगा में शिव मंदिर में फेंका मांस... पूरे इलाके में तनाव

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2022 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jul 2022 08:44 AM (IST)

Jharkhand Lohardaga News झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने ...और पढ़ें

Jharkhand, Lohardaga News: लोहरदगा में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस।
Jharkhand, Lohardaga News: लोहरदगा में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस।

लोहरदगा, जासं। Jharkhand, Lohardaga News झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंक दिया। जिसके बाद हिंदू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। बात बढ़ने लगी। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

मंदिर परिसर की साफ-सफाई करते स्थानीय लोग।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर फिलहाल मामला शांत कराया जा रहा है। गांव के गणमान्य लोगों ने भी दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर परिसर में प्रतिबंधित मांस फेंक दिया था। शनिवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। बात फैलते-फैलते पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद मंदिर के पास लोगों की भीड़ बढ़ गई है।

मंदिर के पास लोगों की भीड़।

इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। तत्काल मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया है।

विस्तृत खबर...