विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand NEW LOGO: झारखंड के नए लोगो में 'सफेद हाथी', जानिए क्‍या कह रही हेमंत सरकार...

By Alok ShahiEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 11:23 PM (IST)

Jharkhand Logo लोगो में हाथी टेसू के फूल अशोक स्तंभ दिखाए गए हैं। टेसू के फूल का रंग तो स्पष्ट ...और पढ़ें

Jharkhand NEW LOGO: झारखंड के नए लोगो में 'सफेद हाथी', जानिए क्‍या कह रही हेमंत सरकार...
Jharkhand NEW LOGO: झारखंड के नए लोगो में 'सफेद हाथी', जानिए क्‍या कह रही हेमंत सरकार...

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में बुधवार को झारखंड सरकार का नया लोगो जारी किया गया। इस लोगो में हाथी, टेसू के फूल, अशोक स्तंभ आदि दिखाए गए हैं। चित्र में टेसू के फूल का रंग तो स्पष्ट है लेकिन झारखंड का राजकीय पशु हाथी सफेद दिख रहा है। हाथी के रंग पर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि इसके अलावा लोगो में कोई त्रुटि नहीं है। राज्य सरकार के एक वरीय अधिकारी के मुताबिक फिलहाल लोगो मीडिया में जारी किया गया है। इसे अंतिम नहीं माना जाना चाहिए। कोई त्रुटि होगी तो इसमें सुधार भी किया जाएगा। 15 अगस्त को इसे विधिवत लांच किया जाएगा। 

पहले के प्रतीक चिह्न में झारखंड नहीं उभर रहा था : हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पुराने प्रतीक चिह्न में झारखंड के मायने प्रतीत नहीं होते थे। उस पर अंकित चिह्न से झारखंड के बारे में जानकारी नहीं मिलती थी। पूर्व की सरकार ने भी इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया। 15 अगस्त को जनता के बीच राज्य का प्रतीक चिह्न जारी किया जाएगा। छात्रों को नकद पुरस्कार की शुरुआत हमारी पिछली सरकार में भी की गई थी, लेकिन बाद की सरकारों ने इसे बंद कर दिया था।

पिछले पांच वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कोई सम्मान नहीं दिया गया। हमने इसे दोबारा शुरू कराया है। साथ ही मदरसों के शिक्षकों का रुका हुआ वेतन शुरू कराया जा रहा है। कोरोना पर सख्ती करनी ही थी, जुर्माने से संबंधित विधेयक को मंजूरी दी गई है।