Move to Jagran APP

Jharkhand Lockdown: झारखंड में ऐसे लगा लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल सब बंद

Jharkhand Lockdown झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य में नई गाइडलाइन के साथ आंशिक तौर पर लॉकडाउन लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत आज से ही पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। सभी स्कूल-कॉलेज जिम पार्क सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 09:29 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 11:56 PM (IST)
Jharkhand Lockdown: झारखंड में ऐसे लगा लॉकडाउन, स्कूल-कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल सब बंद
Jharkhand Lockdown: मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में आंशिक तौर पर लॉकडाउन लागू करने के आदेश दिए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो।Jharkhand Lockdown, Night Curfew in Jharkhand झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्‍य में नई गाइडलाइन के साथ आंशिक तौर पर लॉकडाउन लागू करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत आज से ही पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। सभी स्कूल-कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजधानी रांची में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सरकार ने यह अहम निर्णय लिया है। समूचे झारखंड में रात आठ बजे के बाद सभी दुकानें और तमाम प्रतिष्ठानों को खोलने पर रोक लगाई गई है।

loksabha election banner

10 प्‍वाइंट्स में यहां पढ़ें झारखंड सरकार का फैसला

  1. झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सरकार की सख्ती शुरू
  2. सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल अगले आदेश तक के लिए बंद
  3. आठवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति पर रोक
  4. स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की ही अनुमति
  5. पूर्व निर्धारित सभी परीक्षाएं होंगी, परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को माना जाएगा पास
  6. कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करना सबके लिए अनिवार्य
  7. समूचे झारखंड में आज रात से नाइट कर्फ्यू लागू, रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक बा‍हर निकलने पर रोक
  8. रात आठ बजे के बाद राज्‍यभर के सभी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
  9. धार्मिक स्थल व रेस्टोरेंट में 50 फीसद उपस्थिति की छूट
  10. यात्री वाहनों में सवारी की संख्या क्षमता से आधी 

यह भी पढ़ें : Night Curfew in Jharkhand: झारखंड में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 8 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक

झारखंड में एक माह में 40 कोरोना मरीजों की मौत, 30 सिर्फ सात दिनों में

राज्य में मंगलवार को सामान्य टीकाकरण अभियान के तहत कुल 27,076 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें 23,078 लोगों को पहली तथा 3,998 लोगों को दूसरी डोज लगी। पहली डोज की बात करें तो मंगलवार को 234 हेल्थ केयर एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगा। वही, 45 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य नागरिकों में 22,844 को पहली डोज का टीका लगा। इसी तरह, 1,820 कर्मियों को दूसरी डाेज का टीकाकरण हुआ। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के 2,178 नागरिकाें ने भी दूसरी डोज का टीकाकरण कराया। राज्य में अबतक 17,25,891 लोगों को पहली डोज का टीका लग चुका है। इनमें 2,74,153 लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।

एक माह पहले थे 461 कोरोना सक्रिय केस, अब बढ़कर 5,882 हुए

राज्य के सभी जिलों में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि राज्य में पिछले एक सप्ताह में संक्रमण दर 5.63 फीसद रही है। रांची में तो हो रही जांच में सौ सैंपल में 15 से 20 संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने से राज्य में पांच अप्रैल तक सक्रिय मामले बढ़कर 5,882 हो गए हैं। पिछले एक माह में सक्रिय मामले में बारह गुना से अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राज्य में छह मार्च को महज 461 सक्रिय मामले थे। इससे पहले फरवरी के पहले सप्ताह में यह संख्या 428 ही थी।

वर्तमान स्थिति की बात करें तो रांची तथा पूर्वी सिंहभूम के अलावा देवघर, धनबाद तथा गुमला में एक्टिव केस की संख्या सौ से अधिक हो गई है। रांची तथा पूर्वी सिंहभूम में तो ऐसे मरीजों की संख्या क्रमश: 3,264 तथा 659 पहुंच गई है। वहीं, हजारीबाग, जामताड़ा तथा पाकुड़ में सक्रिय मामले की संख्या 90 से अधिक हो गई है। इधर, राज्य में मरीजों की होनेवाली मौत में भी वृद्धि हुई है। स्थिति यह है कि पिछले एक माह में राज्य में 40 मरीजों की जान गई है, जिनमें 30 मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह में हुई है।

राज्य में प्रतिदिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या का अनुमान इससे लगा सकते हैं कि पिछले तीन दिनों में राज्य में सोमवार को प्रतिदिन मिलनेवाले मरीजों का आंकड़ा एक हजार से पार कर गया। राज्य में लगभग छह माह बाद एक दिन में एक हजार से अधिक मरीज मिले। राज्य में मंगलवार को भी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने की बात सामने आ रही है। खबर लिखे जाने तक जिलों से मरीजों के आंकड़े एकत्रित किए जा रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.