यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुरे फंसे देवघर वाले IAS मंजूनाथ भजंत्री, राजभवन के अफसरों का फोन नहीं उठाते, राज्यपाल रमेश बैस दे सकते हैं कार्रवाई का आदेश
Jharkhand News झारखंड हाई कोर्ट की कार्रवाई के डर से रात 8 बजे अदालत में हाजिर होने वाले देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री की फिर से नई मनमानी सामने आई है। इस बार उन्होंने राजभवन का फोन नहीं उठाया। राज्यपाल रमेश बैस उनके इस व्यवहार से नाराज हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री राजभवन के अधिकारियों का भी फोन नहीं उठाते। राज्यपाल रमेश बैस इससे काफी नाराज बताए जाते हैं। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से भी की है। राज्यपाल उपायुक्त के विरुद्ध कार्रवाई का भी आदेश जारी कर सकते हैं। दरअसल, राज्यपाल रमेश बैस के पिछले दिनों देवघर के दौरे के पहले राजभवन के वरीय अधिकारियों ने कई बार फोन कर देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री से संपर्क करने की कोशिश की।
देवघर के उपायुक्त ने अधिकारियों का फोन ही नहीं उठाया। बताया जाता है कि राज्यपाल के एडीसी के साथ-साथ उनके प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने भी उन्हें कई बार फोन कर संपर्क करने की कोशिश की। उपायुक्त द्वारा फोन नहीं उठाने पर राज्यपाल ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से बात की तथा इसे लेकर नाराजगी प्रकट की। जब मुख्य सचिव ने फोन कर देवघर के उपायुक्त को बताया, तब उपायुक्त ने राजभवन के पदाधिकारियों से बात की।
केवाइसी-ईसीआइ एप में मिलेगी उम्मीदवारों की पूरी जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा हेतु केवाइसी-ईसीआइ एप तैयार किया गया है। इस एप की मदद से मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार यह एप गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से मतदाता अपने क्षेत्र का चयन कर अथवा जिस उम्मीदवार के बारे में जानना चाहते हैं, उसका नाम लिखकर भी उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। एप में उम्मीदवार के बारे में सर्च करते ही उसके बारे में मुख्य जानकारी जैसे पूरा नाम, पता, उसकी पार्टी, दर्ज आपराधिक मामले आदि का विवरण प्राप्त हो जाता है। इससे मतदाता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने पसंद के सही जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं।
हटिया के विधायक नवीन जायसवाल ने रविवार को सिंह मोड़ स्थित उन्नत सुपरस्पेशलिटी पालीक्लिनिक का उद्घाटन किया। फाइवलेमेंट्स पालीक्लिनिक, जिसे एक्सआइएसएस की पूर्व छात्रा प्रज्ञा पारमिता ने स्थापित किया गया है, में ओपीडी परामर्श, रोग संबंधी सेवाएं, फार्मेसी सहित चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। पारमिता ने बताया कि विभिन्न विशिष्टताओं के प्रसिद्ध चिकित्सक शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए पालीक्लिनिक में अपनी सेवाएं देंगे। जायसवाल ने उदघाटन करते हुए कहा कि समाज के लाभ के लिए स्टार्टअप शुरू करने के लिए युवा वर्ग का आगे आना अद्भुत है। उन्होंने देते हुए लोगों से पालीक्लिनिक से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।