विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET 2026: 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, शिक्षकों की छुट्टियां रद करने का निर्देश

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:27 PM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 1 नवंबर को राज्यभर के 986 केंद्रों पर जेटेट-2026 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा कार्य में लगाए ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जेटेट-2026 परीक्षा 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी।

  2. परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों की छुट्टियां रद करने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 के सफल आयोजन को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) एक नवंबर को राज्यभर के 986 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा।

परीक्षा कार्य में लगाए जाने वाले शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की 31 अक्टूबर और एक नवंबर की आकस्मिक छुट्टियां व लंबे अवकाश रद करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए उपायुक्तों को कार्यालय आदेश जारी करने को कहा गया है।

जैक सचिव सच्चिदानंद दिव्येंदु तिग्गा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आठ बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं। सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त, एसपी व संबंधित अधिकारियों की बैठक भी होगी।

986 परीक्षा केंद्रों पर होगी जेटेट

जैक के पत्र के अनुसार, जेटेट 2026 की परीक्षा एक नवंबर को आयोजित होगी। इसके लिए राज्यभर में 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब 35 से 40 हजार सेवाकालीन सरकारी शिक्षकों के शामिल होने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों के परीक्षा देने से केंद्रों पर वीक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में परीक्षा के दौरान वीक्षकों की कमी होने की आशंका जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें- झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों के लिए 56 हजार अभ्यर्थी, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट; देखें शेड्यूल