विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 रुपये में आम और 20 रुपये में स्ट्रॉबेरी, झारखंड सरकार ने तय की पौधों की कीमत

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:00 AM (IST)

झारखंड उद्यान निदेशालय ने गुणवत्तापूर्ण फल, फूल और टिश्यू कल्चर पौधों की आपूर्ति के लिए 13 नर्सरियों को चिह्नित किया ...और पढ़ें

80 रुपये में आम और 20 रुपये में स्ट्रॉबेरी, झारखंड सरकार ने तय की पौधों की कीमत

80 रुपये में आम और 20 रुपये में स्ट्रॉबेरी, झारखंड सरकार ने तय की पौधों की कीमत

HighLights

  1. झारखंड उद्यान निदेशालय ने 13 नर्सरियों को आपूर्ति हेतु चिह्नित किया।

  2. आम, नींबू, अमरूद, लीची सहित विभिन्न पौधों की दरें तय।

  3. ड्रैगन फ्रूट पौधों की आपूर्ति के लिए फल उद्योग को प्रस्ताव।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में गुणवत्तापूर्ण फल, फूल और टिश्यू कल्चर पौधा सामग्री की आपूर्ति के लिए उद्यान निदेशालय ने 13 नर्सरियों और एजेंसियों को चिह्नित किया है। इन्हें एल-वन दर पर सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में उद्यान निदेशक ने संबंधित आपूर्तिकर्ताओं से सहमति पत्र मांगा है। कंपनियों से फलदार और फूलों के पौधों की दर का एग्रीमेंट किया जाएगा।

आम की विभिन्न किस्मों के पौधों की एल-वन दर 69 से 80 रुपये के बीच है। मालदा और बंबई की दर 80 रुपये, हिमसागर, कृष्णभोग और रत्नागिरी की 79 रुपये तथा दशहरी, मल्लिका, लंगड़ा और गुलाब खास की दर 78 रुपये निर्धारित की गई है। आम्रपाली और चौसा की दर 78 और 79 रुपये दर्ज है।

नींबू और सिट्रस की विभिन्न किस्मों के पौधों की एल-वन दर करीब 60.50 से 64 रुपये है। इसमें कागजी नींबू, नेपाली राउंड, कागजी खट्टा और गोंदराज जैसी किस्में शामिल हैं। अमरूद के पौधों की दर 65 से 68 रुपये, जबकि लीची के पौधों की दर 69 से 73 रुपये तक है।

केला के टिश्यू कल्चर पौधों के लिए 21.90 रुपये, अनानास के लिए 36 रुपये और स्ट्राबेरी के लिए 20 रुपये की दर दर्ज है। इसके अलावा सपोटा, आंवला, ड्रैगन फ्रूट और जरबेरा के पौधों की दर भी तय की गई है।

उद्यान निदेशालय ने आदित्य हाई एंड टेक नर्सरी, बालाजी एग्रो सीड्स इंटरप्राइजेज, देबिक बायोटेक प्रा लिमिटेड, एवरग्रीन नर्सरी, ग्रीन गार्डेन इंटरप्राइजेज, ग्रीन गार्डेन लैंड्स्केप एंड होर्टिकल्चर प्रा लिमिटेड, फल उद्योग नर्सरी, प्लांट वैली नर्सरी, प्रकाश सीड्स एंड नर्सरी, राजमहल नर्सरी, शशांका एग्रो टेक प्रा लिमिटेड, शक्ति नर्सरी और वृंदावन नर्सरी से सहमति पत्र मांगा है।

ड्रैगन फ्रूट के पौधों की आपूर्ति के लिए उद्यान निदेशालय ने फल उद्योग को सूचीबद्ध करने का ऑफर दिया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में ड्रैगन फ्रूट के पौधों की आपूर्ति के लिए इसी एजेंसी को सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें- बनाना शेक से हो गए हैं बोर तो बदलें स्वाद, इन फलों से भी मिलेगा भरपूर पोटेशियम; आज ही करें डाइट में शामिल

यह भी पढ़ें- शरीर की अंदरूनी सफाई से लेकर दिल तक का ख्याल रखता है 'स्टार फ्रूट', जानिए कैसे बना सकते हैं इसे डाइट का हिस्सा