विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलीमा टेटे संग पहुंचीं भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार्स, CM हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:38 PM (IST)

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

सीएम सोरेन ने किया स्वागत। (जागरण)

सीएम सोरेन ने किया स्वागत। (जागरण)

राज्य ब्यूरो, रांची। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली झारखंड की खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का उत्साहवर्धन करते हुए सीएम ने सम्मानित किया।

सबका मुंह मीठा कराया। हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों से एशियन गेम्स की तैयारियों, उनके अनुभव और शानदार प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।

खिलाड़ियों को अंगवस्त्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता में झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और गुफ्तगू की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और अदम्य जज्बे के दम पर देश का गौरव बढ़ाया है।

झारखंड के लिए गौरव का पल

उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है। इससे युवाओं, खेल प्रतिभाओं और विशेष रूप से बेटियों को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी उत्साह, लगन, मेहनत और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

खिलाड़ियों के साथ हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच सह झारखंड सीईओ रजनीश कुमार और महासचिव मनोज कुमार प्रसाद भी थे।

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में 44 साल बाद भारत का कमाल, झारखंड की 4 बेटियों ने बढ़ाया देश का मान; रांची पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत