विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स में 44 साल बाद भारत का कमाल, झारखंड की 4 बेटियों ने बढ़ाया देश का मान; रांची पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

By Mansi KumariEdited By: Mansi Kumari
Published: Sun, 04 Oct 2026 11:02 AM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता, जिसमें झारखंड की चार ...और पढ़ें

HighLights

  1. भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण जीता।

  2. रांची पहुंचने पर खिलाड़ियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ।

डिजिटल डेस्क, रांची। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 वर्षों बाद ऐतिहासिक स्वर्णिम जीत दर्ज कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार सफलता में झारखंड की चार बेटियों की भी अहम भूमिका रही। टीम की कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।

ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत झारखंड की चारों खिलाड़ी रविवार सुबह रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। हॉकी झारखंड के डायरेक्टर विजय सिंह समेत कई लोग खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों ने भी अपनी चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।

चीन के खिलाफ मुकाबले को लेकर पहले से था भरोसा

रांची पहुंचने के बाद कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम के लिए मुकाबला काफी कठिन था। सामने चीन की मजबूत टीम थी, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी तैयारी और जीत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि टीम को विश्वास था कि वह यह मुकाबला जीत सकती है।

6-7 महीने से कर रही थीं तैयारी

हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान ने रांची में मिले स्वागत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जब भी टीम पदक लेकर घर लौटती है तो झारखंड के लोग और परिवार के सदस्य इसी तरह स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार टीम ने पिछले 6-7 महीने से काफी तैयारी की थी।

वहीं, दीपिका सोरेंग ने कहा कि जीत के बाद उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। टीम ने इस सफलता के लिए काफी मेहनत की थी। रांची पहुंचने पर मिले स्वागत ने खिलाड़ियों की खुशी को और बढ़ा दिया। 

यह भी पढ़ें- झारखंड की माटी से निकलीं 4 'गोल्डन गर्ल्स', एशियन गेम्स में हॉकी के मैदान पर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Highlights: हॉकी में मेंस टीम ने जीता गोल्ड, 85 मेडल के साथ एशियाई खेलों में भारत का अभियान समाप्‍त