विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हाकी इंडिया के बने महासचिव, असरिता लकड़ा बनी कार्यकारिणी समिति की सदस्य

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2022 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 06:16 PM (IST)

Hockey India हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह हाकी इंडिया के महासचिव बने है। वहीं असरिता लकड़ा कार्यकारिणी समिति की ...और पढ़ें

Hockey India: हाकी इंडिया के बने महासचिव भोलानाथ सिंह व कार्यकारिणी समिति की सदस्य असरिता लकड़ा बनी।
Hockey India: हाकी इंडिया के बने महासचिव भोलानाथ सिंह व कार्यकारिणी समिति की सदस्य असरिता लकड़ा बनी।

रांची, जासं। Hockey India अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ, भारत सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त संघ हाकी इंडिया के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति का चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है। जिसमें एक अध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव सहित 05 कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव हुआ है।

भोलानाथ सिंह महासचिव के लिए हुए निर्विरोध निर्वाचित

हाकी इंडिया के महासचिव पद के लिए हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने भी अपना नामांकन किया था। साथ ही साथ हाकी महाराष्ट्र के मनोज भोरे एवं हाकी दिल्ली के अध्यक्ष ने भी इस पद के लिए नामांकन भरा था। नामांकन पत्र की जांच के उपरांत झारखंड के हाकी को नई ऊंचाई में पहुंचाने वाले भोलानाथ सिंह के समर्थन में मनोज भोरे एवं दिल्ली के अध्यक्ष ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके कारण हाकी इंडिया के महासचिव पद के लिए भोलानाथ सिंह एकमात्र उम्मीदवार बचे और ये निर्विरोध महासचिव निर्वाचित हुए।

असरिता लकड़ा सदस्य के लिए हुई निर्विरोध निर्वाचित

वहीं, हाकी इंडिया के कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए हाकी झारखंड की कोषाध्यक्ष सह 1989 में जूनियर एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान असरिता लकड़ा भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। इस तरह हाकी इंडिया के 12 सदस्य कार्यकारिणी समिति में झारखंड के दो पदाधिकारी महासचिव के लिए भोला नाथ सिंह एवं सदस्य के रुप में अश्रिता लकरा निर्वाचित हुई है। झारखंड के लिए बहुत ही गौरव पूर्ण पल है कि झारखंड जैसे छोटे से राज्य के दो पदाधिकारी हाकी इंडिया की कमान संभालेंगे।

इन लोगों ने दी बधाई

हाकी इंडिया के महासचिव बनने पर भोलानाथ सिंह एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य बनने पर आश्रिता लकड़ा को हॉकी झारखंड के रजनिस कुमार, विजय शंकर सिंह, शशिकांत प्रसाद, मनोज कोनबेगी, चंद्रयाणी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, संजय कुमार सिंह, दसरथ महतो, तारिणी कुमारी, अशोक कुमार भगत, धर्मेद्र सिंह, अरविंद कुमार तूफानी, अरविंद कुमार सिंह, बीर सिंह मुंडा, विजय कुमार सनातन, सुरजीत झा, संतोष गुप्ता, सीडी सिंह, जयंत केरकेट्टा, संजीव झा, कमलेश मांझी, उपेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, अजीत भगत, महादेव उरांव, जयदीप महाराणा, सहित हाकी झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष, सचिव, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।