विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निशिकांत दुबे का 30 लाख वाला नया बवाल... राज्‍यसभा जाने वाली महुआ माजी के बारे में बड़ा खुलासा...

By Alok ShahiEdited By:
Published: Wed, 01 Jun 2022 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 11:05 PM (IST)

Jharkhand News झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के भ्रष्‍टाचार पर जोरदार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद निशिकांत ...और पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो राज्‍यसभा उम्‍मीदवार महुआ माजी के बारे में खुलासा किया है।
Jharkhand News: झारखंड के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो राज्‍यसभा उम्‍मीदवार महुआ माजी के बारे में खुलासा किया है।

रांची, जेएनएन। Jharkhand News: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के भ्रष्‍टाचार पर जोरदार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्‍यसभा उम्‍मीदवार महुआ माजी के बारे में आज चौंकाने वाला खुलासा किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने फिर से एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी है। उन्‍होंने झारखंड मुक्ति माेर्चा की राज्‍यसभा के लिए नामित उम्‍मीदवार महुआ माजी के बारे में चौंकाने वाली जानकारी दी है। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखे संदेश में कहा है कि झारखंड में झामुमो का भ्रष्‍टाचार को देखकर  लगता है कि मैं पागल हो जाउंगा। झारखंड माल मुद्रा पार्टी की नई होने वाली राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को किसी SM माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपये बिना किसी कागज के लोन दे दिया? भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है जहां पैसे पेड़ पर उगता है? जोहार

निशिकांत दुबे का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही महुआ माजी को झामुमो ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्‍याशी नामित किया है। इस मसले पर हेमंत सोरेन की अगुआई वाली झामुमो ने एकतरफा फैसला लेते हुए कांग्रेस की एक सीट की मांग को दरकिनार कर दिया। सरकार की सहयोगी पार्टी को गच्‍चा देकर जेएमएम ने महुआ माजी पर दांव लगाया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को हेमंत सोरेन द्वारा अपमानित करने के आरोप कांग्रेस के विधायक लगा रहे हैं।

इधर एक और ट्वीट में निशिकांत दुबे ने भ्रष्‍टाचार के मामले में ईडी के हत्‍थे चढ़े हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को लेकर भी बड़ा दावा किया है। भाजपा सांसद ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- सूत्रों के अनुसार प्रेम भइया को प्रवर्तन निदेशालय ने रोज बुलाकर उनके अच्छे दिमाग यानी झारखंड को भ्रष्टाचार में धकेलने की तरकीब समझने का फैसला किया है।

निशिकांत का दावा, महुआ माजी को बिना किसी कागज के 30 लाख का लोन    

गोड्डा से भाजपा के सांसद डा. निशिकांत दुबे ने देर रात एक ट्वीट कर झारखंड की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जेएमएम की नई होने वाली राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को किसी एसएम माइनिंग कंपनी ने 30 लाख रुपये बिना किसी कागज के लोन दे दिया है। भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां पैसे पेड़ पर उगते हैं। डा. निशिकांत दुबे ने इससे संबंधित कुछ दस्तावेज भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लगाया है।

ईडी जांच पर फिर किया ट्वीट

निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अनुसंधान पर भी हर दिन सांसद निशिकांत दुबे का ट्वीट आ रहा है। इस प्रकरण में उनके अधिकांश ट्वीट सही साबित होते जा रहे हैं। अब उन्होंने एक नया ट्वीट किया है कि सूत्रों से उन्हें पता चला है कि प्रेम भइया को ईडी रोज बुलाकर उनके अच्छे दिमाग यानी झारखंड को भ्रष्टाचार में धकेलने की तरकीब समझने का फैसला किया है।

महुआ माजी के बेटों के नाम पर है माइनिंग कंपनी

झारखंड से राज्यसभा के लिए झामुमो की नामित उम्मीदवार महुआ माजी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के 30 लाख वाला ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे कहीं न कहीं अपने बारे में सही ही कह रहे हैं कि वे पागल हो गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जिस कंपनी एसएम माइनिंग से उन्होंने 30 लाख रुपये का ऋण ले रखा है वह उनके बेटों की कंपनी है। इस कंपनी का आडिट चार साल से नियमित हो रहा है। पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रांची सीट से चुनाव लड़ा तब चुनाव आयोग को दिए गए शपथपत्र में इस कर्ज का उल्लेख किया गया था।