महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत की जांच के लिए 8 सदस्यीय SIT गठित, झारखंड हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
झारखंड हाई कोर्ट ने महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत मामले में सुनवाई की, जहां राज्य सरकार ने 8 ...और पढ़ें

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाई कोर्ट को दी जानकारी।
HighLights
राज्य सरकार ने एसआईटी गठन की जानकारी दी।
हाई कोर्ट ने अद्यतन रिपोर्ट मांगी 19 नवंबर तक।
पति और सास-ससुर पर हत्या का आरोप।
राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस राम शर्मा की अदालत में हाई कोर्ट की महिला अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जांच की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने शपथ पत्र दाखिल कर बताया कि मामले के निष्पक्ष और त्वरित अनुसंधान के लिए आठ सदस्यीय एसआइटी का गठन किया गया है। इस एसआईटी टीम का नेतृत्व हजारीबाग सदर एसडीपीओ करेंगे।
इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार से 19 नवंबर तक मामले की जांच की अद्यतन रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
मामले में अनुष्का के भाई देवजीत चक्रवर्ती ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार के साथ अधिवक्ता विकास कुमार और अंशु कुमारी ने भी पीड़ित परिवार की ओर से अदालत के समक्ष पक्ष रखा और त्वरित कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कालोनी के गुप्ता काम्प्लेक्स के एक फ्लैट से अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया था।
अनुष्का के पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने अनुष्का के पति कुशाग्र रुद्र तथा उनके सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। अनुष्का और कुशाग्र ने लगभग तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था और वे दोनों इसी फ्लैट में रह रहे थे।