विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JPSC PT 2026 रिजल्ट का रास्ता साफ: हाई कोर्ट ने हटाई रोक, 2022 कट-ऑफ वालों को ही मिलेगी राहत

Published: Tue, 30 Jun 2026 08:54 PM (IST)

झारखंड हाई कोर्ट ने जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटा दी है। ...और पढ़ें

JPSC PT 2026 रिजल्ट का रास्ता साफ

JPSC PT 2026 रिजल्ट का रास्ता साफ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणाम जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने प्रार्थी किशोर मंडल की ओर से दायर याचिका का निष्पादन करते हुए परीक्षा परिणाम के प्रकाशन पर लगी रोक हटा दी है।

मामला परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने की मांग से संबंधित था। पूर्व में सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने ओवरएज अभ्यर्थियों के आवेदन हार्ड कॉपी में स्वीकार करने और उन्हें प्रारंभिक परीक्षा में शामिल करने का निर्देश दिया था। उनके परिणाम के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी।

याचिका में जेपीएससी की ओर से जारी विज्ञापन में निर्धारित कट-आफ तिथि एक अगस्त 2025 को बदलकर एक अगस्त 2018 करने की मांग की गई थी। बाद में राज्य सरकार ने उम्र सीमा में छूट देते हुए कट-आफ वर्ष 2022 निर्धारित कर दिया था।

सुनवाई के दौरान जेपीएससी ने अदालत को बताया कि उम्र सीमा में छूट देने का अधिकार राज्य सरकार के पास है, आयोग के पास नहीं।

अदालत ने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित वर्ष 2022 की कट-ऑफ तिथि को मान्य माना और निर्देश दिया कि वर्ष 2022 की आयु सीमा के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों को ही परिणाम में शामिल किया जाए।

प्रार्थी की ओर से इससे संबंधित सूची भी अदालत को सौंपी गई। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की आयु वर्ष 2018 के मानदंड के अनुरूप थी, लेकिन वर्ष 2022 की कट-आफ के दायरे में नहीं आती, उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।