झारखंड में पेंशनरों और कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल खुला, नामांकन 1 नवंबर तक
झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी ने पेंशनरों, बोर्ड-निगम कर्मियों और विश्वविद्यालय शिक्षकों के स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल खोला है। नामांकन ...और पढ़ें

पेंशनरों, बोर्ड-निगम कर्मियों और विश्वविद्यालय शिक्षकों के स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल खुला।
HighLights
स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल 1 नवंबर तक खुला।
पेंशनर, बोर्ड-निगम कर्मी, विश्वविद्यालय शिक्षक कर सकते हैं नामांकन।
बीमा अवधि मई 2026 से अप्रैल 2027 तक रहेगी।
राज्य ब्यूरो, रांची। स्वास्थ्य विभाग की संस्था झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी ने पेंशनरों, बोर्ड-निगम के कर्मियों तथा विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए पोर्टल खोल दिया है। यह पोर्टल एक नवंबर तक खुला रहेगा।
इस दौरान स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए बी श्रेणी के तहत आनेवाले ये कर्मी अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए एसईएचआइएस डाट झारखंड डाट जीओवी डाट इन पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
डीडीओ या वेरीफाइंग आफिसर द्वारा सत्यापन के बाद आनलाइन प्रीमियम का भुगतान होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह बीमा मई-2026 से अप्रैल-2027 अवधि के लिए होगा।
सोसाइटी के अनुसार, वैसे पेंशनर जो पिछले वर्ष स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नामांकित हो चुके हैं तथा प्रीमियम का भुगतान नहीं किया था, वे भी इस अवधि में निर्धारित प्रीमियम छह हजार रुपये का भुगतान कर अपना नामांकन करा सकते हैं।
