गिरिडीह कॉलेज प्राचार्य कोरोना संक्रमित, विनोबा भावे विवि के कुलपति सहित कई पदाधिकारी क्वारंटाइन
Jharkhand Hazaribagh News इधर कोरोना संक्रमण की सूचना और पदाधिकारियों के क्वारंटाइन में जाने के बाद विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक स्थगित कर दी गई है।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 11:32 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 11:33 AM (IST)
हजारीबाग, जासं। हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव, प्रतिकुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, कुलसचिव बंशीधर सहित 18 महाविद्यालय के प्राचार्य क्वारंटाइन में चले गए गए हैं। दरअसल तीन सितंबर को विभावि में प्राचार्यों की बैठक हुई थी। इसमें गिरिडीह के प्राचार्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद विभावि में सिंडिकेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई। कुलपति ने बताया कि गिरिडीह के प्राचार्य की रिपोर्ट सोमवार को मिली थी। इसके बाद ही सभी पदाधिकारियों को क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सिंडिकेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें