Move to Jagran APP

मध्‍य प्रदेश के बाद झारखंड में कोरोना के सबसे कम एक्टिव केस, 279 में COVID-19 के लक्षण

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 1030 हो गई है। झारखंड सहित देश के सात राज्यों में दो हजार से कम एक्टिव केस हैं। राज्‍य में 1030 एक्टिव केस में 279 में कोरोना के लक्षण हैं। अन्य सभी बिना लक्षण वाले हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 06:34 PM (IST)
मध्‍य प्रदेश के बाद झारखंड में कोरोना के सबसे कम एक्टिव केस, 279 में COVID-19 के लक्षण
Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर 1030 हो गई है।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। झारखंड में जहां कोरोना का संक्रमण अब काफी कम हो गया है, वहीं इसके मरीज तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। ऐसे में अब झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 1,030 रह गई है जो देश के सभी राज्यों में मध्य प्रदेश के बाद सबसे कम है। मध्य प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 816 है। पूरे देश की बात करें तो महज सात राज्यों में दो हजार से कम संख्या में एक्टिव केस हैं। इनमें मध्य प्रदेश व झारखंड के बाद दिल्ली, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

loksabha election banner

झारखंड में तो ऐसे मरीजों की संख्या एक हजार के पास पहुंच गई है। सोमवार को यह संख्या एक हजार से भी कम हो जाने की संभावना है। राज्य में अब रांची और जमशेदपुर में ही सौ से अधिक संक्रमित हैं। आधे से अधिक अर्थात कुल 13 जिलों में 25 से भी कम संख्या में मरीज अब भी संक्रमित हैं। इनमें चतरा, लातेहार, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, जामताड़ा, पलामू, साहिबगंज, कोडरमा, रामगढ़, गोड्डा, खूंटी तथा पाकुड़ शामिल हैं। राज्य में वर्तमान सक्रिय मरीज 1,030 में 279 मरीज ही लक्षण वाले हैं। अन्य सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं तथा उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है।

19 जिलों में पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से भी कम

राज्य के 19 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट घटकर एक प्रतिशत से भी कम हो गया है। वहीं रांची, गढ़वा व चतरा में यह दर लगभग एक प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सिर्फ दो जिले धनबाद और खूंटी में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट क्रमश: 7.99 तथा 6.61 प्रतिशत है। बता दें कि देश के 82 जिलों में अभी भी यह दर 10 प्रतिशत से अधिक है। झारखंड का एक भी जिला इस श्रेणी में नहीं है। वहीं, 85 जिलों में पांच से दस प्रतिशत के बीच यह दर है। इनमें झारखंड के दो ही जिले शामिल हैं।

इन राज्यों में दो हजार से कम एक्टिव केस

मध्य प्रदेश : 816, झारखंड : 1,030, दिल्ली : 1,568, नगालैंड : 1,523 हरियाणा : 1,665, राजस्थान : 1,735, हिमाचल प्रदेश : 1754

झारखंड में कहां कितने एक्टिव केस

रांची : 304, पूर्वी सिंहभूम : 110, सिमडेगा : 95, हजारीबाग : 62, गुमला : 51, देवघर : 43, बोकारो : 42, धनबाद : 38, दुमका : 31, गढ़वा : 29, लोहरदगा : 28, चतरा : 23, : लातेहार : 23, सरायकेला : 23, पश्चिमी सिंहभूम : 21, गिरिडीह : 20, जामताड़ा : 20, पलामू : 16, साहिबगंज : 15, कोडरमा : 11, रामगढ़ : 10, गोड्डा : 07, खूंटी : 07, पाकुड़ : 01

नोट : सभी आंकड़े 27 जून तक के हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.