Move to Jagran APP

Gumla, Jharkhand Murder News: दो प्रेमियों संग महिला ने की पति की हत्‍या, आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों का किया सेंदरा

Latest Crime News Jharkhand आज गुमला जिले के सिकोइ पंचायत में चार लोगों की हत्‍या कर दी गई है। मृतकों में महिला के अलावा तीन पुरुष हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:01 PM (IST)
Gumla, Jharkhand Murder News: दो प्रेमियों संग महिला ने की पति की हत्‍या, आक्रोशित ग्रामीणों ने तीनों का किया सेंदरा

रायडीह (गुमला), जासं। Latest Crime News Jharkhand झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना के डेरंगडीह गांव में सोमवार की रात चार लोगों की हत्या की गई। पहले एक महिला ने अपने दो कथित प्रेमियों के संग मिल कर अपने पति 45 वर्षीय मरियानुस कुजूर की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद मरियानुस की हत्या से उपजे आक्रोश और प्रतिशोध में ग्रामीणों ने महिला और उसके दो प्रेमियों को लाठी-डंडा से पीट-पीट कर मार डाला।

loksabha election banner

इस लोमहर्षक घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक टीवीएस मोपेड गांव के जंगल से बरामद किया है। पुलिस ने चारों लोगों के शव को अपने कब्जा में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल में भेजा गया है। एसपी एचपी जनार्दन, चैनपुर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार और गुमला के एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने घटनास्थल का मुआयना किया।

मिली जानकारी के अनुसार मारे गए मरियानुस की पत्नी नीलम कुजूर का अवैध संबंध कुछ लोगों के साथ था। दरअसल में मरियानुस गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पुणा में काम करता था। साल भर पहले वह घर लौटा था। उसने एक दिन अपनी पत्नी नीलम कुजूर को कुछ लोगों के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में लगातार लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। गांव के लोग भी नीलम कुजूर को संदेह की नजर से देखते थे और उसके चरित्र पर सवाल उठाते रहते थे। पति द्वारा दूसरे के साथ अवैध संबंध रखे जाने का विरोध किए जाने पर नीलम कुजूर ने अपने दो कथित प्रेमियों को बुलाया था।

जिस मोपेड से दोनों लोग आए थे, वह मोपेड सिमडेगा जिला के केरसई थाना अंतर्गत केरसई के इग्नासियुस डुंगडुंग के भाई सुदीप डुंगडुंग के नाम पर निबंधित है। पुलिस को एक मोबाइल मिला जिसमें एक बैंक का खाली चेक रखा हुआ था। चेक पर भी सुदीप डुंगडुंग का नाम है। सादा कागज पर नाम-पता लिखा हुआ था। पुलिस ने मोबाइल मोपेड और उसकी चाभी को बरामद किया है। सुदीप के साथ केरसई के नोनगढ़ा निवासी पाकू कुल्लू नाम के व्यक्ति का भी पता लिखा हुआ मिला है। इसी आधार पर पुलिस मारे गए दोनों युवकों का सत्यापन कराने का प्रयास करा रही है। बहरहाल पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं।

क्या कहते हैं एसपी

गुमला एसपी ने कहा कि सिकोई पंचायत के डोरंगडीह गांव में चार लोगों की हत्या हुई है। मैने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हमारी टीम मामले की जांच में जुटी है। हमें कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। वहां खून से सनी लाठी, एक व्यक्ति का मोबाइल, सादा चेक आदि बरामद हुए हैं। ग्रमाीणों के अनुसार महिला नीलम कुजूर का किसी से अवैध संबंध था। महिला ने अपने कथित प्रेमियों के सहयोग से अपने ही पति की हत्या की है। हत्या के प्रतिशोध में महिला और उसके दो पुरुष सहयोगियों की हत्या अज्ञात भीड़ ने कर दी। मामले का अनुसंधान चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है। -एचपी जर्नादनन, आरक्षी अधीक्षक, गुमला।

गुमला जिले में कब-कब हुई सामूहिक हत्याएं

वर्ष 2010 में रायडीह थाना के जमगाई में चार लोगों की शादी के दौरान हत्या कर दी गई थी। पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के उग्रवादी मंगल नगेशिया गिरोह के हाथ होने की बात सामने आई थी।

वर्ष 2011 में टैंसेरा में पांच और वृंदा में चार लोगों की सामूहिक हत्या हुई थी।

वर्ष 2000 में घाघरा थाना क्षेत्र के बुरुहू गांव में छह लोगों की सामूहिक हत्या हुई थी।

वर्ष 2009 में कुरकुरा गांव में नौ लोगों की हत्या और आगजनी की घटना हुई थी।

वर्ष 2008 में गुड़मा के भादो सिंह और अन्य छह लोगों की हत्या माओवादियों ने दिनदहाड़े कर दी थी। शव आग के हवाले कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.