Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: अर्जुन मुंडा ने कहा- अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे

Jharkhand Political News केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रत्येक जिला में बननेवाले अमृत सरोवर ऐसा बने जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे। वे विकास कार्यों की जानकारी के लिए उपायुक्तों व अन्य वरीय अधिकारियों को आनलाइन संबोधित कर रहे थे।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 02:28 PM (IST)
Jharkhand Politics: अर्जुन मुंडा ने कहा- अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे
Jharkhand Political News: अर्जुन मुंडा ने उपायुक्तों व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ किया आनलाइन बैठक।

खूंटी, जासं। Jharkhand Political News केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री सह खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा है कि प्रत्येक जिला में बननेवाले अमृत सरोवर ऐसा बने, जो अगली पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरी करे। हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि सरोवर के प्राकृतिक जल स्त्रोत में कोई बाधा नहीं हो। वे शुक्रवार को विकास कार्यों की जानकारी के लिए खूंटी लोकसभा अंतर्गत खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सराईकेला खरसावां, चाईबासा और रांची के उपायुक्तों व अन्य वरीय अधिकारियों के साथ आनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

आनलाइन बैठक करते अर्जुन मुंडा और बैठक में शामिल खूंटी के उपायुक्त।

तलब भरकर बन रहे हैं बिल्डिंग पर लगे रोक

उन्होंने कहा कि शहरों में तलब भरकर बिल्डिंग बन रहे हैं, उसपर रोक लगे। केंद्रीय मंत्री ने नौ जून को भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर इन जिलों में होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में बड़ा कार्यक्रम करने का आग्रह किया, जिसमें युवाओं की भागीदारी हो।

उन्होंने कहा कि ये सभी जनजाति बहुल और आकांक्षी जिले हैं। इन जिलों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय अन्य मंत्रालयों के सहयोग से योजना और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा सकती है। इसके लिए जिले के उपायुक्त योजना भेज सकते हैं। झारखंड में संचार व्यवस्था दुरुस्त करने 2जी से 4जी करने के लिए केंद्र ने 450 टावर लगाने की अनुमति दे दी है।

लोगों को आजीविका से जोड़ें

उन्होंने कहा कि सभी उपायुक्त आपस में तालमेल बनाकर कृषि व वन उत्पादों की मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था कर लोगों को आजीविका से जोड़ें। इसके लिए यहां फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री भी लगाए जा सकते हैं। इसके लिए वे केंद्र सरकार से मदद करने के लिए तैयार हैं।

जनजातीय समाज के स्वास्थ्य के लिए वृहद योजना

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है। यहां जनजातीय एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ने के लिये काम करना चाहिए। मंत्रालय जनजातीय समाज के स्वास्थ्य के लिए वृहद योजना बना रही है। बैठक में सभी खूंटी जिले के उपायुक्त शशि रंजन समेत अन्य जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने जिला में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.