Move to Jagran APP

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय संगोष्ठी का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। बता दें कि कार्यक्रम में तकनीकी सत्र होंगे।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:35 AM (IST)
झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय संगोष्ठी का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन
दो दिवसीय संगोष्ठी का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन। जागरण

रांची, जासं । झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 'झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका' विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का आज राज्यपालद्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। बता दें कि कार्यक्रम में तकनीकी सत्र होंगे, जिसमें कुल मिलाकर 25 शोध पत्र पढ़े जाएंगे।

loksabha election banner

इसके बाद झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ थोड़ी देर में 'झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका' विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होंगे।  झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति की सृजनात्मक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनजातीय सशक्तिकरण और ग्राम स्वालंबन व उद्यमिता संवर्धन पर चर्चा की जाएगी।

प्रत्येक सत्र में 2 विशेष आमंत्रित वक्ता होंगे। चौथा सत्र पैनल डिस्कशन का होगा, जिसमें इंडस्ट्रीज शिक्षण संस्थान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण प्रतिनिधि विमर्श के माध्यम से विश्वविद्यालय की दिशा और इस दिशा पर खुलकर चर्चा करेंगे। 6 मार्च को ही संध्या काल में जनजातीय संस्कृति को दर्शाने वाले सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा , जिसमें नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की जाएगी।

कुलपति प्रोफेसर पीके मिश्र ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एक संस्थान उद्योग समन्वय प्रकोष्ठ इंडस्ट्रीज पार्टनरशिप का गठन कर लिया है। इसमें समन्वयक प्रकोष्ठ इंडियन इंडस्ट्री पार्टनरशिप सेल गठन किया गया। जिसके संबंध में जमशेदपुर स्थित टिस्को के पूर्व उपाध्यक्ष आरआर झा होंगे। इस प्रकोष्ठ के तीन अनुभाग होंगे तकनीकी सेवा प्रकोष्ठ , प्रशिक्षण प्रकोष्ठ और रोजगार प्रकोष्ठ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.