Move to Jagran APP

ब्रह्मर्षि महासम्मेलन कल रांची के हरमू मैदान में, राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू करेंगी उद्घाटन Ranchi News

इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पूर्व सांसद अरुण कुमार वाराणसी के स्वामी अनंतानंद सरस्वती सहित दिल्ली उत्तर प्रदेश एवं बिहार से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 10:45 PM (IST)
ब्रह्मर्षि महासम्मेलन कल रांची के हरमू मैदान में, राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू करेंगी उद्घाटन Ranchi News
ब्रह्मर्षि महासम्मेलन कल रांची के हरमू मैदान में, राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू करेंगी उद्घाटन Ranchi News

रांची, जासं। रांची के हरमू मैदान में 13 अक्टूबर को आयोजित ब्रह्मर्षि महासम्मेलन में पूरे प्रदेश से एक लाख से अधिक लोग जुटेंगे। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दिन में 11:00 बजे इस महासम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व सांसद अरुण कुमार, वाराणसी के स्वामी अनंतानंद सरस्वती सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं बिहार से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

loksabha election banner

पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय ने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य की कृषि व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा होगी। ब्रह्मïर्षि समाज के लोग मुख्य रूप से कृषि व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी आर्थिक स्थिति कैसे सुधरे, इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में संपर्क अभियान पूरा हो गया है। चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, पलामू सहित लगभग सभी जिलों से लोग शामिल होंगे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग लेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.