Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुईं कोरोना संक्रमित, मेडिका में भर्ती; BJP MP अन्नपूर्णा देवी भी पॉजि‍टिव

Jharkhand Governor Draupadi Murmu Corona Positive कोरोना अब राजभवन भी पहुंच गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शनिवार को जांच में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजभवन सूत्रों के अनुसार राज्यपाल को फिलहाल कोई परेशानी नहीं है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुईं कोरोना संक्रमित, मेडिका में भर्ती; BJP MP अन्नपूर्णा देवी भी पॉजि‍टिव
Jharkhand Governor Draupadi Murmu Corona Positive: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना संक्रमित हो गईं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Governor Draupadi Murmu Corona Positive कोरोना अब राजभवन भी पहुंच गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शनिवार को जांच में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल को फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। एहतियात के रूप में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजभवन के कुछ स्टाफ पहले से कोरोना संक्रमित निकले थे, जिसके बाद राज्यपाल ने भी जांच कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि राजभवन के कई अन्य कर्मी संक्रमित हो सकते हैं।

loksabha election banner

लोकसभा सदस्य अन्नपूर्णा देवी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

इधर, लोकसभा सदस्य अन्नपूर्णा देवी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। वहीं, शुक्रवार को सीएमओ के पांच पदाधिकारी व कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गये थे। शनिवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। खबर लिखे जाने तक कोडरमा में 193, चतरा में 74, दुमका में 51, सरायकेला खरसावां में 31, पाकुड़ में 16 संक्रमित मिल चुके थे। अन्य जिलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पाई थी। बता दें कि एक दिन पूर्व राज्य में रिकार्ड 3,843 नए मरीज मिले थे। वहीं, 56 कोरोना मरीजों की जान चली गई थी।

राज्यपाल को फिलहाल कोई परेशानी नहीं, एहतियात के रूप में हुईं भर्ती

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। जिसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को रांची स्थित मेडिका में राज्यपाल को भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है। बता दें कि राजभवन के कुछ स्टाफ पहले ही संक्रमित पाए गए हैं। अभी कुछ ही दिन पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर विकराल रूप ले रहा है। शुक्रवार को झारखंड में सबसे अधिक 56 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। वहीं, पूरे राज्य में 3843 कोरोना के नए केस भी मिले। इन सब में सबसे गंभीर और चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 1372 कोरोना के नए मरीज रांची से मिले। वहीं रांची में 16 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। इन सबके साथ रांची में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 9414 हो गई है। वहीं, शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार से पार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.