यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: झारखंड को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर निर्वाचन में शानदार प्रदर्शन करने के लिए झारखंड को पहली बार बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट ...और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को किया सम्मानित
- पूर्वी सिंहभूम को भी जिला श्रेणी में मिला पुरस्कार, उपायुक्त अनन्य मित्तल हुए सम्मानित
राज्य ब्यूरो, जागरण, रांची। उत्कृष्ट निर्वाचन कार्यों के लिए पहली बार झारखंड को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार प्रदान किया।
उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
चुनावों में किए गए थे कई नवाचार, बढ़ा था मतदान प्रतिशत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुआ था शांतिपूर्ण मतदान
यह भी पढ़ें-
Padma Award 2025: झारखंड के महावीर यादव को मिलेगा पद्मश्री, बचपन से ही गाते थे नागपुरी गीत
