झारखंड ने बिहार और असम को दिए पांच-पांच करोड़
रांची : झारखंड सरकार ने बाढ़ राहत कार्य के लिए बिहार और असम को पांच-पांच करोड़ रुपये
रांची : झारखंड सरकार ने बाढ़ राहत कार्य के लिए बिहार और असम को पांच-पांच करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने गुरुवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाढ़ राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा बिहार विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह उपस्थति थे।
इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने गुरुवार को ही गुवाहाटी जाकर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दोनों राज्यों को बाढ़ राहत कोष में पांच-पांच करोड़ रुपये देने का फैसला राज्य कैबिनेट ने लिया था।
-----