Move to Jagran APP

बाढ़ राहत कार्य को झारखंड ने बिहार व असम को दिए पांच-पांच करोड़

बाढ़ राहत कार्य के लिए बिहार और असम को झारखंड सरकार ने पांच-पांच करोड़ रुपये प्रदान किए।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 08 Sep 2017 11:07 AM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 11:07 AM (IST)
बाढ़ राहत कार्य को झारखंड ने बिहार व असम को दिए पांच-पांच करोड़
बाढ़ राहत कार्य को झारखंड ने बिहार व असम को दिए पांच-पांच करोड़

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने बाढ़ राहत कार्य के लिए बिहार और असम को पांच-पांच करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने गुरुवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाढ़ राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

loksabha election banner

मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी तथा बिहार विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह उपस्थति थे। इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी व समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने गुरुवार को ही गुवाहाटी जाकर असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दोनों राज्यों को बाढ़ राहत कोष में पांच-पांच करोड़ रुपये देने का फैसला राज्य कैबिनेट ने लिया था।

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर प्यार, थाने में करार; ऐसे परवान चढ़ा इजहार-ए-इश्क

यह भी पढ़ेंः अब सरकारी कर्मचारी भी ले सकेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.