विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्थापना दिवस, मोरहाबादी मैदान से समारोह का लाइव प्रसारण

By Jagran NewsEdited By: M Ekhlaque
Published: Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM (IST)

Jharkhand Foundation Day झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य राजकीय समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। एलइडी स्क्रीन के जरिए इसका ...और पढ़ें

Jharkhand Foundation Day: रांची के मोरहाबादी मैदान से झारखंड स्थापना दिवस का आज लाइव प्रसारण होगा।
Jharkhand Foundation Day: रांची के मोरहाबादी मैदान से झारखंड स्थापना दिवस का आज लाइव प्रसारण होगा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Foundation Day मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मोरहाबादी मैदान रांची में होंगे। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस होंगे। मुख्यमंत्री ने तैयारियों के संबंध में बिंदुवार जानकारी पदाधिकारियों से प्राप्त कर ली है। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि मुख्य समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। आगंतुकों के बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियों के बाईं तथा दाईं दोनों ओर एलईडी स्क्रीन लगाएं।

भगवान बिरसा मुंडा का दिखेगा आदमकद प्रतिमा

मुख्य मंच के बैकग्राउंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद तस्वीर लगाई गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि गाड़ियों की पार्किंग की भी व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। आमजनों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़े। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों एवं आमजनों के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है।

दर्जन भर वरिष्ठ अधिकारी कर रहे निगरानी

मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण सभी जिलों में लगी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। मुख्य समारोह कार्यक्रम से सभी जिले जुड़े रहेंगे। आयोजन की सफलता के लिए मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव प्रशांत कुमार, रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल सहित अन्य वरीय पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 7:45 बजे कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि।
  • सुबह 8:10 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण।
  • सुबह 09:50 बजे ग्राम-उलिहातू स्थित कार्यक्रम स्थल, खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।
  • शाम पांच बजे मोरहाबादी मैदान रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।