झारखंड स्थापना पखवाड़ा पर आज से खेलगांव में भव्य मेला और सांस्कृतिक संध्या, शगुन पाठक व पूजा चटर्जी की होगी प्रस्तुति
रांची के खेलगांव में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत तीन दिवसीय मेला-प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इसमें इंडियन आइडल फेम कलाकारों सहित कई स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे, जिसका समापन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में होगा।

इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक, अभिषेक कुमार सांवरिया व पूजा चटर्जी की होगी प्रस्तुति।
HighLights
खेलगांव रांची में तीन दिवसीय मेला-प्रदर्शनी का आयोजन।
इंडियन आइडल फेम कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को समापन समारोह में।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा पर गुरुवार से रांची के खेलगांव में तीन दिनों तक मेला-प्रदर्शनी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन शाम पांच बजे मंत्री दीपक बिरूवा, संजय प्रसाद यादव तथाा दीपिका पांडेय सिंह करेंगे। तीनों दिन दिन में मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
यहां आप फूड कोर्ट में धुस्का, घुघनी, पीठा, छिलका रोटी और अन्य झारखंडी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। तीनों दिन हर जिले के विशिष्ट उत्पाद, पर्यटन और आर्थिक झलक भी मेला सह प्रदर्शनी में दिखेगा। सभी जिलों का अलग-अलग पवेलियन यहां बनाया गया है।
शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य की समृद्ध कला, लोक संगीत और मनमोहक पारंपरिक नृत्यों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी। बताते चलें कि इसका समापन 28 नवंबर को भव्य कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे।
इसमें परिसंपत्तियों का वितरण होगा, टॉपरों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा कई योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास होगा। यह आयोजन सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भी हो रहे हैं। 28 नवंबर को ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम अभिषेक कुमार सांवरिया तथा पूजा चटर्जी अपनी प्रस्तुति देंगे।
गिरिडीह के पं. मोर मुकुट केडिया एवं पं. मनोज केडिया का सितार एवं सरोद वादन भी होगा। टाम मुर्मू की संताली बैंड तथा एल्वीन रोजारियो की लाइव बैंड प्रस्तुति होगी। इससे पहले 27 नवंबर को इंडियान आइडल फेम शगुन पाठक की एकल गायन प्रस्तुति होगी।
26 नवंबर को भी शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें कई स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें द सजनी ग्रुप के महिला बैंड द्वारा आधुनिक नागपुरी गायन एवं वादन होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।