झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात: ट्रैक्टर खरीदने पर ₹5 लाख की छूट, सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र
झारखंड कृषि विभाग किसानों को ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण सब्सिडी पर उपलब्ध करा रहा है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
किसानों को कृषि विभाग से सब्सिडी पर ट्रैक्टर उपलब्ध।
ट्रैक्टर खरीद पर ₹5 लाख तक की भारी छूट।
7 नवंबर तक विशेष कैंपों में कृषि यंत्रों का वितरण।
मनोज सिंह, रांची। कृषि विभाग की ओर से किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
किसानों को इसके लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़े, इसलिए उनके नजदीकी सरकारी कार्यालय में विशेष कैंप लगाकर उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।
यह कैंप सात नवंबर तक चलेगा। भूमि संरक्षण निदेशालय की ओर से स्थान और तिथि की घोषणा कर दी गई है। कैंप में संबंधित अधिकारी और उपकरण आपूर्ति करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि होंगे।
किसान की ओर से अंशदान से संबंधित दस्तावेज दिए जाने के बाद उन्हें एक सप्ताह में उपकरण की आपूर्ति कर दी जाएगी।
फिलहाल कृषि विभाग की ओर से कुल 2420 बड़े ट्रैक्टर, 524 पंपसेट और 27 कृषि उपकरण दिया जाना है।
ट्रैक्टर के साथ दो कृषि उपकरण भी दिया जाना है। मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के लिए 150 करोड़ की राशि स्वीकृति की गई है।
इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिनी ट्रैक्टर, पावर टिलर, रीपर, राइस ट्रांसप्लांटर और अन्य कृषि यंत्रों के वितरण के लिए 13 करोड़ रुपये की स्वीकृत दी गई है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास दस एकड़ खेती योग्य भूमि होना अनिवार्य है। बड़े ट्रैक्टर में पचास प्रतिशत यानी दस लाख में से पांच लाख रुपये अंशदान लाभुक को देना होता है। वहीं, मिनी ट्रैक्टर 6.26 लाख में से लाभुक को पांच लाख का अनुदान मिलता है।
जिलावार कैंप कार्यक्रम की तिथि
- रांची: 29-31 अक्टूबर (जेएएमटीटीसी कैंपस) और एससीओ कार्यालय बुंडू में 31 अक्टूबर
- खूंटी : 26-28 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- लोहरदगा: 30 अक्टूबर (एससीओ कार्यालय परिसर)
- गुमला: 30 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- सिमडेगा: 30-31 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम): 22-25 अक्टूबर (एससीओ कार्यालय परिसर)
- जमशेदपुर: 30-31 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- सरायकेला-चाईबासा: 3-5 नवंबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): 3-5 नवंबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- लातेहार: 30-31 अक्टूबर (मनिका ब्लाक/संयुक्त कृषि भवन)
- दुमका: 23-28 अक्टूबर (डीसी कार्यालय)
- साहेबगंज: 5-7 नवंबर (बरहेट एवं राजमहल ब्लाक कार्यालय)
- पाकुड़: 23-25 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- जामताड़ा: 27-29 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- गोड्डा: 23-25 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- पलामू: 31 अक्टूबर (डीसी कार्यालय)
- देवघर: 3 नवंबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- गढ़वा: 30 अक्टूबर (एससीओ कार्यालय परिसर)
- हजारीबाग: 31 अक्टूबर (एससीओ कार्यालय परिसर)
- रामगढ़: 29-31 अक्टूबर (एससीओ कार्यालय, कैथा)
- कोडरमा: 25-28 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- चतरा: 25-28 अक्टूबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
- गिरिडीह: 5 नवंबर (एससीओ कार्यालय परिसर)
- बोकारो: 2-5 नवंबर (एससीओ कार्यालय परिसर)
- धनबाद: 29 अक्टूबर से 5 नवंबर (संयुक्त कृषि भवन परिसर)
यह भी पढ़ें- 'विदेशी टूलकिट के इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी', रांची में नितिन नवीन का बड़ा हमला, हेमंत सरकार को भी घेरा
