विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election Result: चंपई और बाबूलाल मरांडी भी नहीं लौटा पाए आदिवासियों का विश्वास, ST आरक्षित सीटों में BJP एक पर सिमटी

Published: Sun, 24 Nov 2024 09:48 AM (GMT+05:30)

28 आदिवासी आरक्षित सीटों में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। भाजपा केवल चंपई सोरेन की परंपरागत सीट जीतने में ...और पढ़ें

ST आरक्षित 28 सीटों में बीजेपी एक पर सिमटी
ST आरक्षित 28 सीटों में बीजेपी एक पर सिमटी

HighLights

  1. आदिवासी रिजर्व सीटों पर BJP को मिली करारी हार
  2. 28 ST रिजर्व सीटों में एक सीट जीत पाई बीजेपी
  3. केवल सरायकेला से चंपई सोरेन को मिली जीत

राज्य ब्यूरो,रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की 81 विधानसभा सीटों में I.N.D.I.A. गठबंधन ने 56 सीटों में जीत हासिल की है, वहीं भाजपा गठबंधन को केवल 24 सीटों से संतोष करना पड़ा। झामुमो के खाते में 34 सीटें आई हैं। एक बार फिर भाजपा को आदिवासी सीटों पर बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 28 आदिवासी रिजर्व सीटों में भाजपा गठबंधन केवल एक सीट हासिल कर सका, वहीं 27 सीटों पर INDIA गठबंधन का कब्जा रहा।

2019 में मिली 2 सीटें

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 28 आदिवासी रिजर्व सीटों में 2 सीटें जीती थीं। हालांकि, तब भाजपा के पास चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी जैसे दिग्गज नेताओं का साथ नहीं था। इस बार चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने चंपई सोरेन को भाजपा में शामिल कराकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला था। बावदूज इसके बीजेपी केवल चंपई की परंपरागत सीट सरायकेला में ही अपना खाता खोल पाई।

BJP को मिलीं 3 SC सीटें

एसटी के लिए आरक्षित 9 सीटों में से बीजेपी को 3 सीटें मिलीं। वहीं झामुमो व कांग्रेस ने दो-दो, राजद और लोजपा ने एक-एक सीट पर कब्जा किया।

एसटी सीट में इन उम्मीदवारों को मिली जीत

  1. बरहेट, हेमंत सोरेन-झामुमो
  2. दुमका, बसंत सोरेन- झामुमो
  3. घाटशिला, रामदास सोरेन- झामुमो
  4. पोटका, संजीव सरदार- झामुमो
  5. चाईबासा, दीपक बिरूवा- झामुमो
  6. सरायकेला, चंपई सोरेन- भाजपा
  7. मझगांव, निरल पूरती- झामुमो
  8. जगन्नाथपुर, सोनाराम सिंकू- कांग्रेस
  9. मनोहरपुर, जगत मांझी- झामुमो
  10. चक्रधरपुर, सुखराम उरांव- झामुमो
  11. खरसावां, दशरथ गगराई- झामुमो
  12. तमाड़, विकास कुमार मुंडा- झामुमो
  13. तोरपा, सुदीप गुरिया- झामुमो
  14. खूंटी, रामसूर्य मुंडा- झामुमो
  15. मांडर, नेहा शिल्पी तिर्की- कांग्रेस
  16. सिसई, जिगा सुसारन होरो- झामुमो
  17. गुमला, भूषण तिर्की- झामुमो
  18. बिशुनपुर, चमरा लिंडा- झामुमो
  19. सिमडेगा, भूषण बाड़ा- कांग्रेस
  20. कोलेबिरा, नमन विल्सन- कांग्रेस
  21. लोहरदगा, रामेश्वर उरांव- कांग्रेस
  22. मनिका, रामचंद्र सिंह- कांग्रेस
  23. बोरियो, धनंजय सोरेन- झामुमो
  24. लिट्टीपाड़ा, हेमलाल मुर्मू- झामुमो
  25. महेशपुर, स्टीफन मरांडी- झामुमो
  26. शिकारीपाड़ा, आलोक कुमार सोरेन- झामुमो
  27. जामा, लुईस मरांडी- झामुमो
  28. खिजरी, राजेश कच्छप- कांग्रेस

एससी सीट में जीते ये उम्मीदवार

  1. सिमरिया, उज्जवल दास-भाजपा
  2. चतरा, जनार्दन पासवान-लोजपा
  3. जुगसलाई, मंगल कालिंदी- झामुमो
  4. कांके, सुरेश बैठा-कांग्रेस
  5. लातेहार, प्रकाश राम- भाजपा
  6. छत्तरपुर, राधाकृष्ण किशोर- कांग्रेस
  7. देवघर, सुरेश पासवान- राजद
  8. जमुआ, मंजू कुमारी- भाजपा
  9. चंदनक्यारी, उमाकांत रजक- झामुमो

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election Result 2024: चंपई सोरेन ने तोड़ा नलिन का रिकॉर्ड, दर्ज की लगातार सातवीं जीत

Jharkhand Election Result: झारखंड में 50 फीसदी से ज्यादा नए विधायकों के दामन दागदार, 41 पर दर्ज हैं अपराधिक मामले