विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election Result: झारखंड में 50 फीसदी से ज्यादा नए विधायकों के दामन दागदार, 41 पर दर्ज हैं अपराधिक मामले

Published: Sun, 24 Nov 2024 09:01 AM (IST)

झारखंड में चुने गए 41 विधायक के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं। धनवार के भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी पर सर्वाधिक ...और पढ़ें

41 नए विधायकों के खिलाफ अपराधिक मामले
41 नए विधायकों के खिलाफ अपराधिक मामले

HighLights

  1. झारखंड के 50 फीसदी से ज्यादा नए विधायकों पर दर्ज हैं अपराधिक मामले
  2. जालसाजी, चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे आरोप शामिल

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में चुने गए 81 विधायकों में 41 विधायक आपराधिक मामलों के आरोपित हैं। इनपर राज्य के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी विधायक हैं, जिन पर गंभीर अपराध भी हैं। इसमें जालसाजी, चोरी, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे मामले शामिल हैं। अपराधिक मामलों के आरोपित विधायकों में भाजपा के 12, झामुमो के 12, कांग्रेस के सात, राजद के चार, सीपीआइएमएल के दो विधायकों के अलावा जदयू, लोजपा, आजसू व जेएलकेएम के एक-एक विधायक शामिल हैं। राजद, जदयू, लोजपा, आजसू, जेएलकेएम व सीपीआइएमएल से विधानसभा पहुंचने वाले सभी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बाबूलाल मरांडी पर सबसे ज्यादा मामले

धनवार सीट पर चुने गए भाजपा के विधायक बाबूलाल मरांडी पर सबसे ज्यादा 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर डुमरी सीट पर जेएलकेएम पार्टी के विधायक जयराम कुमार महतो हैं। मांडू से आजसू के विधायक निर्मल महतो पर 10 केस हैं। वहीं भाजपा के बरही विधायक मनोज यादव पर 12 केस हैं। इनपर भारतीय दंड विधि व भारतीय न्याय संहिता से जुड़े 17 गंभीर धाराएं लगी हुई हैं।

भारतीय जनता पार्टी के इन विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं मामले

  1. बाबूलाल मरांडी (धनवार, 15 केस)
  2. राज सिन्हा (धनबाद, एक केस)
  3. शत्रुघ्न महतो (बाघमारा, चार केस)
  4. अमित कुमार यादव (बरकट्ठा, एक केस)
  5. चंपाई सोरेन (सरायकेला, एक केस)
  6. सीपी सिंह (रांची, दो केस)
  7. नवीन जायसवाल (हटिया, तीन केस)
  8. प्रदीप प्रसाद (हजारीबाग, दो केस)
  9. कुशवाहा शशिभूषण मेहता (पांकी, नौ केस)
  10. सत्येंद्र नाथ तिवारी (गढ़वा, सात केस)
  11. डॉ. नीरा यादव (कोडरमा, एक केस)
  12. मनोज यादव (बरही, 12 केस)

झामुमो के इन चुने गए विधायकों के खिलाफ दर्ज हैं मामले

  1. अमित कुमार महतो (सिल्ली, 8 केस)
  2. संजीव सरदार (पोटका, तीन केस)
  3. अनंत प्रताप देव (भवनाथपुर, दो केस)
  4. जिगा सुसारण होरो (सिसई, एक केस)
  5. दशरथ गगराई (खरसांवा, तीन केस)
  6. भूषण तिर्की (गुमला, दो केस)
  7. समीर कुमार मोहंती (बहरागोड़ा, दो केस)
  8. चमरा लिंडा (विशुनपुर, एक केस)
  9. रामदास सोरेन (घाटशिला, दो केस)
  10. स्टीफन मरांडी (महेशपुर, एक केस)
  11. मोहम्मद तज्जुदीन (राजमहल, एक केस)
  12. हेमंत सोरेन (बरहेट, पांच केस)

कांग्रेस विधायकों का भी अपराधिक रिकॉर्ड

  1. सुरेश बैठा (कांके, एक केस)
  2. शिल्पी नेहा तिर्की (मांडर, एक केस)
  3. भूषण बाड़ा (सिमडेगा, एक केस)
  4. नमन विक्सल कोंगाड़ी (कोलेबिरा, एक केस)
  5. प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट, पांच केस)
  6. दीपिका पांडेय सिंह (मंहगामा, एक केस)
  7. ममता देवी (रामगढ़, एक केस)

राजद

  1. नरेश कुमार सिंह (विश्रामपुर, पांच केस)
  2. संजय कुमार सिंह यादव (हुसैनाबाद, तीन केस)
  3. सुरेश पासवान (देवघर, तीन केस)
  4. संजय प्रसाद यादव (गोड्डा, छह केस)

सीपीआइएमएल

  1. चंद्रदेव महतो (सिंदरी, दो केस)
  2. अरुप चटर्जी (निरसा, पांच केस)।

जदयू

  1. सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिमी, चार केस)

लोजपा

  1. जनार्दन पासवान (चतरा, दो केस)

आजसू

  1. निर्मल महतो (मांडू, दस केस)

जेएलकेएम

  1. जयराम कुमार महतो (डुमरी, 14 केस)

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election Result 2024: चंपई सोरेन ने तोड़ा नलिन का रिकॉर्ड, दर्ज की लगातार सातवीं जीत

Majhgaon sabha Chunav Result: निरल ने लगाई जीत की हैट-ट्रिक, इन 5 कारणों से मझगांव में भाजपा को मिली शिकस्त