यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड की इन सीटों पर नहीं दिखा मोदी-शाह का असर, योगी-राजनाथ भी फेल
Jharkhand Election Result झारखंड में भाजपा इस बार भी कमाल नहीं कर पाई। कुछ ही सीटों को भाजपा अपने कब्जे ...और पढ़ें

HighLights
- गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से पार्टी को मिली जीत
- बोकारो जिले में सभा तो हुई लेकिन जिले की दोनों सीट पर मिली हार
राज्य ब्यूरो, रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में छह सभाएं की थीं। इनकी पहली सभा गढ़वा में हुई। इस सीट पर भाजपा को जीत मिली है। प्रधानमंत्री की सभा बोकारो जिले के चंदनक्यारी में हुई। यहां से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी चुनाव लड़ रहे थे। बाउरी चुनाव हार गए।
जिले की दूसरी सीट बोकारो से भाजपा के विधानसभा में सचेतक बिरंची नारायण चुनाव लड़ रहे थे। बिरंची भी चुनाव हार गए। प्रधानमंत्री की सभा गोड्डा और देवघर जिले के मधुपुर में हुई।
इन दोनों सीटों पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जबकि चतरा और सिमरिया सीट पर गृहमंत्री अमित शाह ने सभा की। यहां से भाजपा को जीत मिली है। गांडेय और गिरिडीह में अमित शाह की सभा भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सकी।
योगी और राजनाथ की सभा भी बेअसरदार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे प्रदेश में कई सभाएं की। हालांकि हजारीबाग जिले में योगी आदित्यनाथ की सभा का असर दिखा।
भाजपा को यहां सफलता मिली है, लेकिन सिंदरी और निरसा में उनकी सभा भाजपा को जीत दिलाने में सफल नहीं हुई। इसी तरह पलामू के भवनाथपुर में राजनाथ सिंह की सभा का असर नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें-
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में भाजपा का क्यों निकला दम? सामने आई चौंकाने वाली वजह
Madhupur Vidhan Sabha Seat Result: मधुपुर में बदला परिणाम, JMM और BJP में कौन चल रहा आगे?
