विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: 'नोट गिनने वाली मशीन थक गई, लेकिन...' बोकारो में हेमंत सरकार पर बरसे PM मोदी

Published: Sun, 10 Nov 2024 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2024 04:20 PM (IST)

बोकारो के चंदनक्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने प्रदेश की झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

चंदनक्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
चंदनक्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

HighLights

  1. बोकारो के चंदनक्यारी में पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित
  2. बालू तस्करी को लेकर झामुमो नेताओं को घेरा

डिजिटल डेस्क, रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं, जहां वो रांची में ऐतिहासिक रोड शो करेंगे। इसके साथ ही पीएम जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत बोकारो के चंदनक्यारी से की है, जहां वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वो गुमला में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे के बाद रांची में पीएम मोदी का लगभग 3 किलोमीटर लंबो रोड शो होगा।

झारखंड में चल रही भाजपा की आंधी

बोकारो के चंदनक्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है। छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है : रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार।

पीएम मोदी ने आगे कहा," झारखंड हमने (भाजपा) बनाया है, हम ही संवारेंगे। ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।आप मुट्ठी भर बालू के लिए तरस रहे हैं।

बालू तस्करी का लगाया आरोप

इनके (झामुमो) नेता बालू की तस्करी कर करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे। गिनते-गिनते मशीनें भी थक जा रही हैं। ये पैसे कहां से आए? यह आपके हक का नहीं है? यह आपकी जेब से लूटा गया है या नहीं? मैं आपको वादा करता हूं। सरकार बनने के बाद, इन भ्रष्टाचारियों की कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए हम अदालत में लड़ाई लड़ेंगे।"

कांग्रेस और झामुमो को बताया ओबीसी एकजुटता का वरोधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो और गुमला की सभाओं में कहा कि कांग्रेस और झामुमो के लोग ओबीसी एकजुटता के घोर विरोधी हैं। इन्हें आपस में लड़ाकर वह सत्ता तक पहुंचना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि ये जातियां सैकड़ों टुकड़ों में टूट-बंटकर आपसी लड़ाई में ही उलझी रहें।

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद जब तक हमारा दलित समाज, हमारे आदिवासी भाई-बहन और हमारा ओबीसी समाज बिखरा रहा, तब तक कांग्रेस केंद्र में सरकारें बनाती रही। जैसे ही समाज एकजुट हुआ और जागा, उसके बाद कभी भी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना पाई। 1990 में ओबीसी को आरक्षण मिला। उसके बाद से कांग्रेस आज तक कभी भी लोकसभा में 250 सीटें भी नहीं जीत सकी है। इस क्रम में पीएम मोदी ने मंच से एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा भी दोहराया।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Election 2024: झारखंड के चुनावी मैदान में शहरी से लेकर ग्रामीण सीट तक उतरे BJP के स्टार प्रचारक, रोड शो से बना रहे माहौल

Jharkhand Election 2024: ये सच है कि मैं झारखंड में सरकार... CM हेमंत सोरेन के 'ठेका और सुपारी' वाले बयान पर क्या बोले हिमंत सरमा