विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election 2024: चुनावी जनसभा में CM सोरेन पर बरसे मोहन यादव, कहा- बांग्लादेशियों को बसा रहे

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 05 Nov 2024 12:28 PM (GMT+05:30)

कांके विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीतूचरण राम के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन ...और पढ़ें

भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे CM मोहन यादव (Social Media)
भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे CM मोहन यादव (Social Media)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और झामुमो पर लगाए गंभीर आरोप
  2. बांग्लादेशियों को प्रदेश में बसा रही सरकार सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है

जागरण संवाददाता, खलारी (रांची)। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले नेता विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी संस्कृति को बचाने व देश के स्वाभिमान के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की. वे खलारी में कांके विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जीतूचरण राम के पक्ष में स्थानीय एसीसी क्लब मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं महाकाल की नगरी से आता हूं और जानकारी मिली है कि यहां भी पहाड़ी बाबा हैं, मैं उन्हें प्रणाम करता हूं। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पीछे कुछ और लोग हैं।

सत्ता के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त है, जहां हरे भरे वन और खानें हैं।

बांग्लादेशी घुसपैठ की चर्चा करते हुए मोहन यादव ने कहा कि जेएमएम व कांग्रेस की सरकार झारखंड में बांग्लादेशियों को लाकर यहां के लोगों के घर-मकान, दुकान, रोजगार व खेत पर कब्जा दिला रहे हैं।

घुसपैठ का यही हाल रहा तो इन लोगों ने जो कश्मीर में किया था, वह झारखंड में करेंगे। इस दौरान मोहन यादव ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य बनाया था। तब उन्होंने घोषणा की थी कि झारखंड देश का नंबर वन राज्य होगा।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बेईमानी और ईमानदारी का चुनाव है। इस राज्य के मुख्यमंत्री जेल की सजा काटकर आ रहे हैं।

केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ। मुस्लिम माताओं-बहनों के हितों की रक्षा के लिए तीन तलाक समाप्त करने के लिए कानून बना।

पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में 11वें स्थान से आज भारत 5वें स्थान पर आ गया है। आने वाले समय में देश तीसरे स्थान पर होगा। इस दैरान उन्होंने लोगों से जीतूचरण राम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

रांची शहर में एक लाख बांग्लादेशी : संजय सेठ

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि वे विश्वास से कह रहे हैं कि केवल रांची शहर में एक लाख बांग्लादेशी रह रहे हैं। दिन भर प्लास्टिक चुनने, दिहाड़ी करने के बाद रात में यही लोग छिनतई का काम करते हैं।

हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। इस सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ छल किया है।

हेमंत सोरेन द्वारा पांच साल पहले किया एक भी वादा पूरा नहीं हो सका। इस सरकार ने बालू, कोयला, खनिज के साथ-साथ सेना और आदिवासियों की जमीन लूट ली।

सरकार बनी तो अनुमंडल होगा खलारी

समरीलाल ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो खलारी को अनुमंडल घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खलारी की जनता 1990 से भाजपा को अधिक मत दिलाते रही है। इस बार भी यह रिकॉर्ड कायम रहेगा।

खलारी में कार्यकर्ता के घर मोहन यादव ने किया भोजन

खलारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा कार्यकर्ता रामसूरत यादव के घर दोपहर का भोजन किया। उनके साथ संजय सेठ, समरीलाल व जीतूचरण राम भी थे। इस दौरान वो कार्यकर्ता के परिवारवालों से भी मिले।

भाजपा के कार्यकर्ता रामसूरत यादव के घर पर दोपहर का भोजन करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव।

ये भी पढ़ें-

CM हेमंत का हेलीकॉप्टर क्यों रोका गया? JMM ने राष्ट्रपति को भेजा त्राहिमाम संदेश, चुनाव से ठीक पहले मचा सियासी बवाल

Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन का बीजेपी पर तंज- झारखंड के नेताओं पर विश्वास नहीं, इसलिए ला रहे बाहरी नेता