Move to Jagran APP

रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति का शिक्षक संघ ने किया स्वागत... 'साहित्य की विधाएं' पुस्तक का लोकार्पण... 200 बच्चों के बीच पेन वितरण

Jharkhand Education News रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा का शिक्षक संघ ने स्वागत किया। आईएसएम पुंदाग में पुस्तक साहित्य की विधाएं...का लोकार्पण किया गया। बालकृष्ण प्लस 2 उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल दिव्या सिंह के नेतृत्व में 6 विद्यालयों में पेन का वितरण किया गया।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 28 Jun 2022 11:11 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2022 11:13 AM (IST)
रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति का शिक्षक संघ ने किया स्वागत... 'साहित्य की विधाएं' पुस्तक का लोकार्पण... 200 बच्चों के बीच पेन वितरण
Jharkhand Education News: रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति का शिक्षक संघ ने किया स्वागत।

रांची, जासं। Jharkhand Education News रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, एफयूटीएजे और आरयूसीसीटीए के पदाधिकारियों ने रांची विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सभी ने कुलपति का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ राजकुमार ने कुलपति का स्वागत करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय का सभी शिक्षक कुलपति के साथ खड़ा है और अपना बेस्ट यहां के विद्यार्थियों को देने का प्रयास कर रहा है।

loksabha election banner

कुलपति प्रो अजीत कुमार सिन्हा ने बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को यह कहकर सराहा कि उनके बिना विश्वविद्यालय की तरक्की नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। भविष्य में होने वाले नैक की तैयारी में सभी लोग एक साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा शिक्षकों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा। डॉ हरिओम पांडेय ने कहा कि शिक्षक संघ कुलपति के विजन के साथ हमेशा जुड़ा हुआ है।

इस अवसर पर डॉ हरिओम पांडेय शिक्षक नेता, डॉ राजकुमार अध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी महासचिव शिक्षक संघ के साथ डॉ उषा किरण, डॉ विनोद नारायण उपाध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ सरिता मिश्रा संयुक्त सचिव शिक्षक संघ, बबली रानी, डॉ एसके झा, उपाध्यक्ष आरयूसीसीटीए, डॉ पीके झा एवं कार्यकारिणी के सदस्य डॉ आनंद कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

युवा लेखकों को आगे आने की जरूरत

आईएसएम पुंदाग में डॉ एचएन सिंह एसोसिएट प्रोफेसर जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची विश्वविद्यालय रांची एवं डॉ रितेश कुमार महतो व्याख्याता राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची द्वारा संपादित पुस्तक 'साहित्य की विधाएं'...का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड टेक्निकल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी थे।

रजिस्ट्रार डॉ अमर चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि डॉ रितेश कुमार महतो जैसे युवा लेखकों को आगे आने की जरूरत है। वर्तमान समय में यह पुस्तक भाषा से जुड़े सभी विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए वरदान साबित होगी। यह पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र ने अपने विचार में कहा कि यह साहित्य प्रेमियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस पुस्तक में लोक साहित्य, शिष्ट साहित्य, लोकगीत लोक गाथा के परी भाषाओं को सुंदर तरीके से समाहित किया गया है। लेखक डॉ रितेश कुमार महतो ने कहा हमारे झारखंड के विद्यार्थियों को साहित्य की विविध विधाओं से परिचित होने की जरूरत है। भाषा साहित्य प्रेमी लोग इस पुस्तक का स्वागत करेंगे ऐसी अपेक्षा है।

पुस्तक का लोकार्पण करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गणेश मिश्र, डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिन्हा, हितेंद्र कुमार आईएसएम के निदेशक गंगा प्रसाद सिंह, राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय रांची के व्याख्याता समीर चौधरी, दुलाल चंद्र महतो, भगीरथ आर्य, प्रमोद कुमार, दीपक गुप्ता आदि शामिल थे।

200 बच्चों के बीच किया पेन का वितरण

एक ओर जहां आठवीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर कल यानी सोमवार को बच्चों के बीच पेन का वितरण किया गया। बालकृष्ण प्लस 2 उच्च विद्यालय की प्रिंसिपल दिव्या सिंह के नेतृत्व में 6 विद्यालयों में पेन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि शहर के 6 स्कूलों में बच्चों के बीच उनका उत्साह बढ़ाने के मकसद से पेन का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण बच्चे स्कूल नहीं आ पाने के कारण हताश तो थे ही साथ ही उनके बीच लिखने की आदत भी कम हो रही थी। इस वजह से बच्चों के बीच पेन का वितरण किया गया है। बता दें कि शहर के बॉयज स्कूल गाड़ीखाना, गर्ल्स स्कूल गाड़ीखाना, चडरी मध्य विद्यालय हतमा, मध्य विद्यालय मोरहाबादी, मध्य विद्यालय नवीन आरक्षी, मध्य विद्यालय करम टोली के करीब 200 बच्चों के बीच पेन का वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.