झारखंड में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट
Jharkhand Weather: मौसम विभाग की ऑरेंज अलर्ट और तूफान-वज्रपात की चेतावनी के बाद झारखंड का आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो ...और पढ़ें
-1774011388841_m.webp)
झारखंड में आंधी तूफान की चेतावनी। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में ऑरेंज अलर्ट, तूफान व वज्रपात की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क है। विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे हर हालात से निपटने के लिए तैयार रहें।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों, विशेषकर रांची, गुमला, खूंटी सहित पूरे झारखंड में तेज आंधी, ओलावृष्टि व वज्रपात की आशंका जताई है।
विभागीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए विभाग को पूरी तरह सतर्क कर दिया है। उन्होंने विभाग के सभी पदाधिकारियों व राज्य के सभी उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किया है और कहा है कि सभी सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें।
क्विक रिस्पांस टीम रहे सक्रिय
मंत्री ने निर्देश दिया है कि जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्विक रिस्पांस टीम) सक्रिय रहे। आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाय ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चत की जाएगी।
घर से बाहर न निकलें
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आम जनता से अपील की है कि मौसम विभाग से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।
आपदा प्रबंधन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में कहीं भी किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: रांची में बारिश से गिरा तापमान, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
