Move to Jagran APP

Jharkhand Crime: बाइक से पीछा कर रहे थे अपराधी, मौका देख कमर में सटाकर मारी गोली, रांची में दिनदहाड़े घटना से दहशत

Ranchi Crime News रांची में एक गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर को अपराधियों ने गोली मार दी। वह जमीन का कारोबार भी करता है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि जमीन विवाद में गोली मारी गई है। अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 10:19 PM (IST)
Jharkhand Crime: बाइक से पीछा कर रहे थे अपराधी, मौका देख कमर में सटाकर मारी गोली, रांची में दिनदहाड़े घटना से दहशत
Jharkhand News: राजधानी रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली।

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर प्रीतम सिंह को गोली मार दी। अपराधी बाइक से आए। प्रीतम सिंह के कमर में पिस्टल सटाकर गोली दाग दी। इसके बाद चलते बने। प्रीतम सिंह जमीन पर गिर पड़े। भीड़ ने उन्हें उठाकर रांची रिम्स पहुंचाया। उनका इलाज जारी है। प्रीतम सिंह जमीन का कारोबार भी करते हैं। पुलिस को आशंका है कि जमीन संबंधित विवाद में ही गोली मारी गई है। अपराधी पुलिस की पकड़ में अबतक नहीं आए हैं। तलाश जारी है।

loksabha election banner

बाजार से घर जाते समय अपराधियों ने मारी गोली

बताया गया कि प्रीतम सिंह को गोली बरियातू थाना क्षेत्र में मारी गई। सिंदरवार टोली में बरियातू गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर प्रीतम सिंह शाम करीब 5.30 बजे बाजार से अपने घर सिंदरवार टोली जा रहे थे। इसी बीच पीछे से बाइक सवार अपराधी आए और कमर में गोली मारकर चलते बने। जबतक लोग कुछ समझ पाते अपराधी भाग निकले। रांची रिम्स के डाक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार पुलिस बल के साथ रांची रिम्स पहुंचे। प्रीतम सिंह के स्वजन से बातचीत की। पुलिस की एक टीम सिंदवार टोली स्थित घटनास्थल पहुंची। मौका ए वारदात का जायजा लिया। पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन रविवार देर रात तक किसी अपराधी को नहीं पकड़ पाई है।

प्रीतम सिंह ने दो तीन लोगों का नाम बताया

पुलिस के अनुसार, प्रीतम सिंह ने बेहोश होने से पहले दो-तीन लोगों का नाम बताया है। होश में आने के बाद पुलिस विस्तार से जानकारी लेगी। प्रीतम सिंह की अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि वह कुछ बता सकें। बरियातू थाना पुलिस रांची रिम्स में प्रतीक्षा कर रही है। एसएसपी ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी के लिए क्यूआरटी को लगाया है। सदर डीएसपी के नेतृत्व में क्यूआरटी लगातार छापेमारी कर रही है।

अपराधी शहर छोड़कर फरार नहीं हो जाएं इसे देखते हुए एसएसपी ने तुरंत शहर में वाहन चेकिंग अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। जबकि सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार खुद क्यूआरटी के साथ देर रात तक संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध का दिखा चेहरा

सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने दैनिक जागरण को बताया कि घटनास्थल की छानबीन की गई। आसपास सीसीटीवी का फुटेज निकाला गया। एक संदिग्ध बाइक को पीछा करते हुए पाया गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। संभावना है कि इन्होंने ही गोली चलायी है। पुलिस प्रीतम सिंह के बताये नाम और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है। उधर, एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को अपराधियों के विषय में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.