Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Update @ 29 May: झारखंड में आज कोरोना से 13 मौतें, 823 नए मामले Latest Update

Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शनिवार को 823 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। 24 घंटे में इलाज के दौरान 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज 1647 संक्रमित कोरोना को हराकर स्‍वस्‍थ हुए। इन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 10:44 PM (IST)
Jharkhand Corona Update @ 29 May: झारखंड में आज कोरोना से 13 मौतें, 823 नए मामले Latest Update
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में शनिवार को 823 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। 13 मरीजों की मौत हो गई।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में शनिवार को 823 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। 24 घंटे में इलाज के दौरान 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आज 1647 संक्रमित कोरोना को हराकर स्‍वस्‍थ हुए। इन्‍हें अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है। जांच के क्रम में रांची में 334 और रामगढ़ में 66 कोरोना पॉजिटिव मिले। शनिवार को राज्य में 54,289 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 823 संक्रमित पाए गए। इस तरह पॉजिटिविटी रेट 1.50 फीसद रही। राज्य में 24 घंटे के भीतर 1647 मरीज स्वस्थ भी हुए, वहीं 13 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई।

loksabha election banner

लगातार चौथे दिन मिले एक हजार से कम संख्या में नए केस

राज्य में लगातार चौथे दिन एक हजार से कम संख्या में नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां शनिवार को 54,289 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 823 संक्रमित पाए गए। इस तरह पॉजिटिविटी रेट महज 1.50 फीसद रही। एक दिन पूर्व शुक्रवार को यह दर 1.2 फीसद रही थी। शनिवार को राज्य के दो जिलों में ही सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 101 तथा रांची में 104 नए संक्रमित मिले। अन्य जिलों में 60 से कम संख्या में नए संक्रमित मिले। दो जिले पाकुड़ तथा साहिबगंज में तो दस से भी कम संख्या में नए मरीज मिले हैं।

823 नए संक्रमित मिले, इससे दोगुने कुल 1,647 मरीज हुए स्वस्थ

इधर, राज्य में 24 घंटे के भीतर 1,647 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस तरह नए संक्रमित से दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, इस दौरान 13 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें रांची के चार, पूर्वी सिंहभूम के तीन तथा धनबाद, गुमला, लातेहार, पलामू, रामगढ़ व सिमडेगा के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में होनेवाली मौत की संख्या भी लगातार घट रही है। इधर, राज्य में लगातार नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर 10,946 हो गई है। 

शनिवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

जिला - संक्रमित - स्वस्थ

  1. बोकारो 31 96
  2. चतरा 10 78
  3. देवघर 50 07
  4. धनबाद 45 107
  5. दुमका 20 16
  6. पूर्वी सिंहभूम 101 245
  7. गढ़वा 18 26
  8. गिरिडीह 23 09
  9. गोड्डा 12 00
  10. गुमला 34 47
  11. हजारीबाग 32 111
  12. जामताड़ा 16 41
  13. खूंटी 16 47
  14. कोडरमा 41 67
  15. लातेहार 56 63
  16. लोहरदगा 39 39
  17. पाकुड़ 04 00
  18. पलामू 23 62
  19. रामगढ़ 24 66
  20. रांची 104 334
  21. साहिबगंज 06 17
  22. सरायकेला 56 43
  23. सिमडेगा 34 72
  24. पश्चिमी सिंहभूम 28 54

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.