Jharkhand Coronavirus Cases: झारखंड में आज मिले 601 कोरोना मरीज, 7 की मौत; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News Update रांची पलामू तथा जमशेदपुर में एक-एक मरीज की मौत हो गई। एक दिन पूर्व राज्य में कोरोना के 734 मामले मिले थे।
रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में एक ओर बड़ी संख्या में नए संक्रमितों की लगातार पहचान हो रही है तो दूसरी तरफ, बड़ी संख्या में मरीज कोरोना को मात भी दे रहे हैं। राज्य में अबतक 7,391 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक दिन पूर्व गुरुवार को रिकार्ड 768 मरीज स्वस्थ हुए थे। वहीं, शुक्रवार को भी 709 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब घटकर 8,892 हो चुके हैं।
इधर, शुक्रवार को भी राज्य में शाम तक 601 नए संक्रमित की पहचान हुई। रांची में 160, गिरिडीह में 109, धनबाद में 59, जमशेदपुर में 56, हजारीबाग में 53, बोकारो में 26, रामगढ़ में 24, चतरा में 23, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 16, देवघर में 15, खूंटी में दस, सिमडेगा में आठ, प. सिंहभूम तथा कोडरमा में पांच-पांच, गुमला तथा पलामू में चार-चार, लातेहार में दो तथा गोड्डा में तीन नए मरीज मिले हैं। वहीं, शुक्रवार को राज्य में सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई।
रांची में कोकर के एक मरीज की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गई। इसी तरह, जमशेदपुर में भी एक महिला की मौत टीएमएच में हो गई। इधर, पलामू के एक मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद रिम्स, रांची रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हजारीबाग के भी दो तथा रामगढ़ तथा धनबाद के एक-एक मरीज की मौत हुई है।
कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ
रांची में 369, गिरिडीह में 48, धनबाद तथा साहिबगंज में 38, कोडरमा में 36, हजारीबाग में 34, गुमला में 28, पाकुड़ में 26, लातेहार तथा सिमडेगा में 20-20, गोड्डा में 15, प. सिंहभूम में 12, चतरा में नौ, सरायकेला तथा खूंटी में छह, देवघर में तीन, रामगढ़ में एक मरीज स्वस्थ भी हुए।
कहां मिले कितने मरीज
रांची में 160, गिरिडीह में 109, धनबाद में 59, जमशेदपुर में 56, हजारीबाग में 53, बोकारो में 26, रामगढ़ में 24, चतरा में 23, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 16, देवघर में 15, खूंटी में दस, सिमडेगा में आठ, प. सिंहभूम तथा कोडरमा में पांच-पांच, गुमला तथा पलामू में चार-चार, लातेहार में दो तथा गोड्डा में तीन नए मरीज मिले हैं।