Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 168 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 81; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Update News शुक्रवार को राज्य के 11 जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। इनमें गढ़वा गिरिडीह गोड्डा गुमला खूंटी लोहरदगा पाकुड़ साहिबगंज सरायकेला खरसावां सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। कुल 12219 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 168 संक्रमित पाए गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 10:56 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में आज मिले 168 कोरोना पॉजिटिव, रांची में 81; जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus Update News: झारखंड में आज 168 संक्रमित पाए गए। रांची में सबसे अधिक 81 नए संक्रमित मिले।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद को छोड़कर अन्य जिलों में अब छिटपुट संख्या में ही नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां संक्रमण काफी कम होने से नियमित रूप से नए मरीज अब नहीं मिलते। पाकुड़ में तो 14 दिसंबर के बाद कोई नया मरीज नहीं मिला है और इस जिले में वर्तमान में कोई मरीज संक्रमित नहीं है। शुक्रवार को भी राज्य के 11 जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला। इनमें गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा तथा पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को राज्य में कुल 12,219 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 168 संक्रमित पाए गए। इस तरह, जांच में पॉजिटिविटी रेट 1.37 फीसद रही। एक बार फिर रांची में सबसे अधिक 81 नए संक्रमित मिले। हालांकि यहां 77 मरीज स्वस्थ भी हुए। अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 21, धनबाद में 18, बोकारो में 16 नए संक्रमित मिले। नौ जिलों में एक से नौ की संख्या में ही नए संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 24 घंटे के भीतर 176 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत की बात यह भी है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

इधर, नए संक्रमित की पहचान होने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,567 हो गए हैं। वहीं, राज्य में कोरोना के कुल मामले बढ़कर अब 1,13,954 हो गए हैं। हालांकि इनमें 1,11,351 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.