Move to Jagran APP

Coronavirus Testing in Jharkhand: झारखंड में कोरोना जांच को विशेष अभियान, 3 दिनों में 36777 संभावित संक्रमितों की होगी जांच

Coronavirus Testing in Jharkhand. 31 जुलाई से तीन दिनों तक कोरोना जांच का विशेष अभियान चलेगा। सभी जिलों को आदेश जारी किया गया है। सभी के लक्ष्य तय किए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 01:36 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 04:26 PM (IST)
Coronavirus Testing in Jharkhand: झारखंड में कोरोना जांच को विशेष अभियान, 3 दिनों में 36777 संभावित संक्रमितों की होगी जांच
Coronavirus Testing in Jharkhand: झारखंड में कोरोना जांच को विशेष अभियान, 3 दिनों में 36777 संभावित संक्रमितों की होगी जांच

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update इस माह राज्य में कोरोना के लगातार संक्रमण बढऩे के बाद राज्य सरकार ने पहली बार कोरोना जांच के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कोरोना जांच का यह अभियान 31 जुलाई से दो अगस्त तक तीन दिनों के लिए चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जिलों में न्यूनतम 36,777 संभावित मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस संबंध में जिलों का लक्ष्य तय करते हुए विस्तृत आदेश जारी कर दिया। 31 जुलाई से शुरू होनेवाले इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान आरटी-पीसीआर के अलावा ट्रूूनेट मशीनों तथा एंटीजन टेस्ट से भी कोरोना की जांच होगी। इस दौरान ट्रूनेट मशीनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का निर्देश सभी जिलों को दिया गया है। जिलों को जारी आदेश के अनुसार 31 जुलाई तथा एक अगस्त को ट्रूनेट तथा आरटी-पीसीआर दोनों से जांच होगी, जबकि दो अगस्त को रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच होगी।

बता दें कि इस टेस्ट से आधे घंटे के भीतर रिपोर्ट आ जाती है। आदेश में यह भी कहा गया है कि अधिक से अधिक कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन तथा संक्रमण के संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां अभियान चलाकर जांच की जाए। 50 वर्ष से ऊपर तथा हाइपरटेंशन, मधुमेह एवं अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की भी इस दौरान जांच कराई जाएगी।

किस जिले का कितना लक्ष्य

जिला  - ट्रूनेट से जांच (31 जुलाई, एक अगस्त) - आरटी पीसीआर से जांच (31

जुलाई, एक अगस्त) - रैपिड एंटीजन टेस्ट (2 अगस्त)

बोकारो  180  472  800

चतरा 70  238  800

देवघर  140  341  700

धनबाद 100  614  2000

दुमका 120  302  700

गढ़वा  120  303  800

गिरिडीह  90  559  800

गोड्डा 140  300 800

गुमला 120  235  600

हजारीबाग  140  397  1800

जामताड़ा  100  181  600

खूंटी  150  121  600

कोडरमा  120  164  1000

लातेहार  120  166  800

लोहरदगा  120  106  800

पाकुड़ 80  206  1000

पलामू  140  443  1500

पश्चिमी सिंहभूम  140  344  1000

पूर्वी सिंहभूम  120  524  2500

रामगढ़  120  217  700

रांची  150  666  3000

साहिबगंज 120  263  1000

सरायकेला  120  243  900

सिमडेगा  160  137  800

रिम्स, रांची (ट्रूनेट)  100  00  00

पीएमसीएच (ट्रूनेट) 120  00  00

सीसीएल रांची (ट्रूनेट) 35  00  00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.