Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के आधे से अधिक मामले सिर्फ 5 जिलों में, 3 जिलों में आधे से अधिक सक्रिय मरीज

Jharkhand Coronavirus News Update. पहले झारखंड सभी इंडीकेटरों में आगे था। अब पीछे हो गया। केवल मृत्यु दर में झारखंड बेहतर स्थिति में है अन्य में देश से पीछे है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:50 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:01 AM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के आधे से अधिक मामले सिर्फ 5 जिलों में, 3 जिलों में आधे से अधिक सक्रिय मरीज
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कोरोना के आधे से अधिक मामले सिर्फ 5 जिलों में, 3 जिलों में आधे से अधिक सक्रिय मरीज

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus News Update राज्य में वैसे तो सभी जिलों में छिटपुट कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, लेकिन पांच जिले ऐसे हैं जहां अधिक संख्या में मरीज मिले हैं। स्थिति यह है कि राज्य में कोरोना के कुल मामले में आधे से अधिक मामले सिर्फ इन्हीं पांचों जिलों में हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, कोडरमा तथा धनबाद शामिल हैं।

loksabha election banner

हालांकि इनमें से कई मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की बात करें तो अभी आधे से अधिक सक्रिय मरीज सिर्फ तीन जिले पूर्वी सिंहभूम, रांची तथा धनबाद में हैं। वैसे तो सिमडेगा कोरोना के मामले में दूसरे स्थान पर है, लेकिन यहां अब केवल 10 सक्रिय मरीज ही बचे हैं। उधर, इस माह अचानक कोरोना का संक्रमण बढऩे से राज्य के सभी आंकड़े बिगड़ गए हैं।

झारखंड जहां पिछले माह के अंतिम सप्ताह में ही सभी इंडीकेटरों में देश से आगे था, वहीं अब सभी इंडीकेटरों में पीछे हो गया है। इनमें संक्रमण दर बढऩे, मरीजों के दोगुना होने से लेकर स्वस्थ होने की दर शामिल है। झारखंड अभी सिर्फ मृत्यु दर में ही देश की दर से बेहतर स्थिति में है।

यही रफ्तार रही तो माह के अंत तक हो जाएंगे आठ हजार मामले

राज्य में कोरोना की यही रफ्तार रही तो इस माह के अंत तक यहां कोरोना के कुल मामले लगभग आठ हजार हो जाएंगे। बता दें कि राज्य में लगातार चार दिनों तक 100 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। जानकारों का कहना है कि संक्रमण कम करने के लिए जांच की गति बढ़ाने, संक्रमित के संपर्क में आनेवाले अधिक से अधिक लोगों की पहचान कर जांच कराना जरूरी है। शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन तथा सावधानी भी आवश्यक है।

यह है झारखंड की स्थिति  (दोगुना होने की दर छोड़कर सभी आंकड़े प्रतिशत में)

इंडीकेटर - देश - झारखंड

संक्रमण वृद्धि दर   3.43  4.16

स्वस्थ होने की दर  62.77  61.58

मृत्यु दर  2.69   0.65

मरीजों के दोगुना होने की दर  20.54 दिन  17.01 दिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.