Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से एक साथ 5 की मौत, जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus News Update. इनमें से तीन रिम्स के कोविड-19 वार्ड भर्ती थे। मरने वालाें में एक हजारीबाग का संक्रमित है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 05:29 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से एक साथ 5 की मौत, जानें ताजा हाल
Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में आज कोरोना से एक साथ 5 की मौत, जानें ताजा हाल

रांची, जासं। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज रविवार को कोरोना वायरस से एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक हजारीबाग, एक गोड़डा, एक जमशेदपुर और दो रांची में हुई है। इनमें से तीन रिम्स के कोविड-19 वार्ड भर्ती थे। मरने वालाें में एक हजारीबाग का संक्रमित था। जमशेदपुर में कोरोना से यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व कल भी झारखंड में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब झारखंड में कोरोना से कुल 31 लोगों की मौत हो गई है। कल हुई मौत में से एक मरीज धनबाद और एक अन्‍य गिरिडीह का रहने वाला था।

loksabha election banner

हजारीबाग, गोड्डा, जमशेदपुर के संक्रमित ने तोड़ा दम

रविवार को झारखंड में कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक गोड्डा का रहने वाला है, जबकि हजारीबाग से एक, जमशेदपुर से एक और रांची के रिम्स में इलाजरत 2 मरीज शामिल हैं। कुल पांच मौतों के साथ सूबे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है। गोड्डा के महागामा प्रखंड क्षेत्र में कोरोना से एक की मौत हो गई है।

मृतक पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें महागामा अस्पताल लाया गया था। स्थिति गंभीर होने की वजह से बीती रात महागामा अस्पताल से उन्हें गोड्डा भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद महागामा अस्पताल को सील कर दिया गया है।

जमशेदपुर में 55 वर्षीय की मौत, रिम्स में भर्ती हजारीबाग के मरीज ने तोड़ा दम

जमशेदपुर में कोरोना से तीसरी मौत हुई है। मरीज पहले से कैंसर से पीड़ित था। बाहर से इलाज कराकर 10 दिन पहले टीएमएच में दाखिल हुआ था। 55 वर्षीय मरीज सोनारी का रहने वाला था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा था। स्थिति बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।

इधर, हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के रोमी पंचायत के एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। अपनी बीमारी का इलाज कराने वह रिम्स आया था। यहां भर्ती होने के बाद उसका सैंपल कोरोना जांच के लिया गया था। जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार मरीज की स्थिति काफी गंभीर थी। लाइफ सपोर्ट सिस्टम में उसे रखा गया था। इसके अलावा दो अन्य मरीजों की भी रिम्स में इलाज के दौरान मौत हुई है। उनकी मौत से संबंधित जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

शनिवार को धनबाद के धैया इलाके में भेलाटांड़ रोड के एक अपार्टमेंट में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये कुछ दिन पहले ही किसी अन्य शहर से लौटने के बाद क्वारंटाइन में थे। दूसरी ओर गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना संक्रमित महगामा क्षेत्र के पंचायत सेवक की शनिवार देर रात  मौत हो गई है। उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.