Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus News Update: रांची में 12 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 103 तक पहुंचा

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्‍या 103 हो गई है। शनिवार को जिले में कोरोना के 12 नए मरीज मिले। यह पूरे राज्य में 24 घंटे में मिलने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्‍या है।

By Brajesh MishraEdited By: Published: Sun, 22 Aug 2021 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 12:02 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus News Update: रांची में 12 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 103 तक पहुंचा
रांची में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 103 तक पहुंचे गए हैं।

रांची,जासं। झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्‍या 103 हो गई है। शनिवार को जिले में कोरोना के 12 नए मरीज मिले। यह पूरे राज्य में 24 घंटे में मिलने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्‍या है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर वर्तमान में 0.01 प्रतिशत है। राहत भरी खबर यह है कि मरीजों की संख्‍या का ग्राफ उपर आने के बावजूद यह नेशनल ग्रोथ रेट से कम है। इसी तरह पूरे राज्य में रिकवरी रेट 98.46% है। यह  राष्ट्रीय रिकवरी दर 97.5% से बेहतर है।

loksabha election banner

शनिवार को पूरे राज्य में कोरोना के 18 नए केस मिले थे। इनमें रांची और खूंटी से ही 15 मरीज थे। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 213 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 19 जिलों में एक भी नया केस सामने नहीं आया है। बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकी, पलामू, साहिबगंज, सरायकेला, सिमडगा और पश्चिम सिंहभूम इसमें शामिल हैं।

पॉजिटिव मिल रहे लोगों में अधिकतर बाहर से आए लोग : संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद जिले में जो भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं उसमें अधिकतर बाहर से आने वाले लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे लोगों की ट्रेसिंग की जाएगी। दूसरे राज्यों से आए जो कितने लगो पॉजिटिव मिले हैं, उनका कहां इलाज हो रहा है, क्या वो होम आइसोलेशन में हैं या अस्पताल में है, इसका रिव्यू किया जाएगा। 23 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा करेंगे। बैठक में संक्रमण से जुड़े सभी अपडेट की समीक्षा की जाएगी।

रांची एयरपोर्ट और स्टेशनों पर रहेगी नजर : रांची एयरपोर्ट व रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों पर जांच की क्या सुविधा है इसकी समीक्षा की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से कितने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बने हैं या बनाए जाने हैं, इसको लेकर भी रिपोर्ट मांगी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.