Jharkhand Coronavirus News: झारखंड में कम हो रहे कोरोना के मामले, 385 नए संक्रमित; 7 की मौत
Jharkhand Coronavirus News रांची को छोड़कर बाकी सभी जिलों में 50 से कम संक्रमित मिले। राज्य के 4 जिलों से एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिले हैं। रांची में 3 धनबाद कोडरमा और पलामू में एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई है।
रांची, जासं। झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार को कोरोना के 385 नए मरीज मिले है। इनमें सर्वाधिक 198 मामले अकेले रांची में मिले हैं। नए संक्रमित मरीजों के अलावा राज्य में 452 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। रविवार को रांची में 198 मरीजों के अलावा बोकारो में 47, देवघर में 8, धनबाद में 15, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 20, गढ़वा में 18, गिरिडीह में 4 मरीज मिले।
गोड्डा में 2, गुमला में 2, हजारीबाग में 11, जामताड़ा में 5, खूंटी में 5, कोडरमा में 1, लातेहार में 4, लोहरदगा में 9, पाकुड़ में 3, पलामू में 3, रामगढ़ में 15, सरायकेला खरसावां में 6, सिमडेगा में 12 तथा प. सिंहभूम में 11 नए संक्रमित की पहचान हुई। इधर, रविवार को रांची में 3, देवघर, धनबाद, कोडरमा व पलामू में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
राज्य में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 6,502 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 96,352 हो गए हैं। इनमें 89,011 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अबतक 859 कोरोना मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हुई है।
रविवार को कहां कितने मरीज हुए स्वस्थ
रविवार को राज्य में 452 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें बोकारो के 47, देवघर के 8, धनबाद के 15, दुमका के 5, पूर्वी सिंहभूम के 49, गढ़वा के 18, गोड्डा के 3, गुमला के 4, हजारीबाग के 10, खूंटी के 26, कोडरमा के 2, लातेहार के 13, लोहरदगा के 11, पाकुड़ के 7, पलामू के 11, रामगढ़ के 6, रांची में 173, साहिबगंज के 8, सरायकेला खरसावां के 10 तथा प. सिंहभूम के 26 मरीज शामिल हैं।
कोरोना मीटर
नए मरीज : 385
एक दिन पूर्व मिले मरीज : 542
रविवार को हुई मौत : 07
सक्रिय मरीज : 6502
रविवार को हुए स्वस्थ : 452
अबतक स्वस्थ : 89,011
कोरोना के कुल मामले : 96,352
अबतक मौत : 859
रविवार को हुई जांच : 16,683
अबतक कुल हुई जांच : 28,48,662