Move to Jagran APP

Jharkhand Coronavirus Update: अगले 10 दिन में दोगुने होंगे कोरोना पॉजिटिव, टूट जाएंगे सारे रिकाॅर्ड

Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग असहज हो रहा है। अनुमान के मुताबिक राज्‍य में अगले दस दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। इस क्रम में राज्य में सर्वाधिक संक्रमित का रिकार्ड भी टूट जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 06:48 PM (IST)
Jharkhand Coronavirus Update: अगले 10 दिन में दोगुने होंगे कोरोना पॉजिटिव, टूट जाएंगे सारे रिकाॅर्ड
Jharkhand Coronavirus Cases News Update: झारखंड में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग असहज हो रहा है।

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। Jharkhand Coronavirus Cases News Update झारखंड में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण से स्‍वास्‍थ्‍य विभाग असहज हो रहा है। राज्‍य में जिस रफ्तार से कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और जिस गति से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे अगले दस दिनों में राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले (संक्रमित मरीज) की संख्या बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह अनुमान लगाया है। वर्तमान में (दस अप्रैल तक) राज्य में कोरोना के 12,293 संक्रमित मरीज हैं। 21 अप्रैल की यह संख्या बढ़कर 24,061 होने का अनुमान है।

loksabha election banner

यह भी तय है कि जिस गति से लगातार सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं, उससे सोमवार या मंगलवार तक राज्य में सर्वाधिक संक्रमित का रिकार्ड टूट जाएगा। राज्य में पिछले साल नौ सितंबर को सर्वाधिक कुल 15,541 मरीज संक्रमित थे। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 16-17 सौ संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। इस तरह, सोमवार तक यह संख्या 15,541 से पार हो जाने की उम्मीद है। जिलों की बात करें तो अगले दस दिनों में रांची में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,779 हो जाएगी।

वहीं, पूर्वी सिंहभूम में दो हजार से अधिक तथा अन्य तीन जिलों बोकारो, जामताड़ा तथा दुमका में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार से अधिक हो जाएगी। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने अगले दस दिनों में संक्रमित मरीजाें की संख्या का अनुमान लगाते हुए उसके अनुसार बेड की व्यवस्था करने के निर्देश सभी सिविल सर्जनों को दिए हैं।

झारखंड में कोरोना से बुरा हाल

  • राज्य में वर्तमान में हैं 12,293 संक्रमित मरीज, दस दिनों में हो जाएंगे 24 हजार से अधिक
  • स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों के आधार पर लगाया है संभावित संक्रमितों का अनुमान
  • रांची में हो जाएंगे 11 हजार से अधिक तो पूर्वी सिंहभूम में दो हजार से अधिक मरीज
  • बोकारो, दुमका व जामताड़ा में हो जाएंगे एक हजार से अधिक संक्रमित मरीज

छह अप्रैल को सौ में चार मिले थे पाॅजिटिव, दस अप्रैल को इतने में आठ

राज्य में कोरोना के संक्रमण बढ़ने का अंदाजा इससे भी लगा सकते हैं कि राज्य में छह अप्रैल को हुई प्रत्येक सौ लोगों की जांच में चार संक्रमित मिले थे। छह अप्रैल के बाद इस पॉजिटिविटी रेट में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। दस अ्रपैल को इतने लोगों की जांच पर आठ संक्रमित पाए गए। रांची में तो पॉजिटिविटी रेट लगातार 12 से 16 पाई जा रही है।

झारखंड में ऐसे बढ़ रही पॉजिटिविटी रेट

दिन - जांच - पॉजिटिव - पॉजिटिविटी रेट (प्रत्येक सौ जांच में पाए गए संक्रमित)

  • 6 अप्रैल 27,260 1,264 4.64
  • 7 अप्रैल 23,266 1,312 5.64
  • 8 अप्रैल 28,568 1,882 6.58
  • 9 अप्रैल 25,718 1,925 7.48
  • 10 अप्रैल 28,874 2,373 8.21

किस जिले में कब कितने हाे जाएंगे मरीज

जिला - वर्तमान में संक्रमित - 14 अप्रैल को संभावित - 21 अप्रैल को संभावित

  • बोकारो 396 835 1,114
  • चतरा 91 74 94
  • देवघर 289 344 438
  • धनबाद 485 582 764
  • दुमका 508 813 1,065
  • पूर्वी सिंहभूम 1340 1,852 2332
  • गढ़वा 102 201 300
  • गिरिडीह 87 278 393
  • गोड्डा 179 148 185
  • गुमला 247 337 426
  • हजारीबाग 430 614 867
  • जामताड़ा 201 942 1047
  • खूंटी 209 477 672
  • कोडरमा 381 333 414
  • लातेहार 400 569
  • लोहरदगा 151 198 252
  • पाकुड़ 133 276 350
  • पलामू 54 66 88
  • रामगढ़ 305 637 893
  • रांची 5922 9324 11,779
  • साहिबगंज 243 255 310
  • सरायकेला 80 53 63
  • सिमडेगा 95 178 223
  • पश्चिमी सिंहभूम 205 448 627

झारखंड 12,293 18,770 24,061 ( नोट : वर्तमान में संक्रमित की संख्या 10 अप्रैल तक की है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान नौ अप्रैल के आंकड़ों पर निकाला गया है।)

बैकलॉग कम करने के लिए 5,901 सैंपल जांच के लिए भेजे गए भुवनेश्वर

राज्य सरकार ने कोरोना जांच के लिए लंबित रह रहे सैंपल को कम करने के लिए रविवार को 5,901 सैंपल जांच के लिए आइसीएमआर, भुवनेश्वर भेजे। इन सैंपल की आरटी-पीसीआर जांच होगी। इनमें आइआरएल, इटकी लैब से 1,954, रांची सदर अस्पताल से 1,294, खूंटी सदर अस्पताल से 692, हजारीबाग के मेट्रो बायोलॉजी लैब (हजारीबाग मेडिकल कॉलेज) से 1,961 सैंपल शामिल हैं। बता दें कि राज्य में वर्तमान में 28,864 सैंपल जांच के लिए लंबित हैं। हालांकि चार दिन पूर्व यह संख्या लगभग 36 हजार थी। वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन 25 हजार से 28 हजार सैंपल की जांच हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.