Move to Jagran APP

Jharkhand Corona News: 24 घंटे में 24 कोराेना मरीज मिले, मुंबई से लौटे मां-बेटे पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jharkhand Coronavirus Cases News Update धनबाद में मां-बेटे मिले कोरोना पॉजिटिव मुंबई के रास्ते आया संक्रमण महिला का आठ माह से चल रहा था मुंबई में कैंसर का इलाज।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 03:43 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 05:55 PM (IST)
Jharkhand Corona News: 24 घंटे में 24 कोराेना मरीज मिले, मुंबई से लौटे मां-बेटे पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को गढ़वा और कोडरमा के सर्वाधिक 22 मरीज मिलने के बाद शनिवार को भी धनबाद में कोरोना के दो नए मरीज मिले। दोनों मरीज मां-बेटे हैं और झरिया के जामाडोबा के रहनेवाले हैं। शुक्रवार को दोनों मां-बेटे का पीएमसीएच में स्वाब लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रात में दोनों को पीएमसीएच से सेंट्रल अस्पताल (कोविड-19 अस्पताल) में इलाज के लिए ले जाया गया। जामाडोबा की महिला कैंसर की मरीज है। आठ महीने से उसका मुंबई में इलाज चल रहा था। महिला आठ मई को अपने बेटे के साथ एंबुलेंस से मुंबई से जामाडोबा लौट रही थी। दामाद के कहने पर मां-बेटे ने कोरोना जांच कराई थी।  दो नए मरीजों के साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। 

loksabha election banner

धनबाद में पहले भी दो नए मरीज मिले हैं। हालांकि पहले मिले दोनों मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से धनबाद में नए मरीज नहीं मिलने के बाद माना जा रहा था कि अब यह जिला ग्रीन जोन में आ जाएगा, लेकिन अब दो नए मरीज मिलने से ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। एक दिन पहले गढ़वा में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी। वहां सभी तीन मरीजों के स्वस्थ होने की सूचना के कुछ ही घंटे बाद 20 नए मरीज मिलने की खबर आ गई। 

राज्य में अभी रांची कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां कोरोना के अबतक 94 मरीज मिल चुके हैैं। हालांकि अब इनमें 51 ठीक हो चुके हैैं। रांची के मरीजों में ज्यादातर हिंदपीढ़ी के रहनेवाले हैैं। वहीं 23 मरीजों के साथ गढ़वा अब कोरोना संक्रमण में दूसरे नंबर पर आ गया है। 

70 साल से अधिक उम्र के तीन मरीजों ने दी कोरोना को मात

कोरोना का सबसे अधिक खतरा वृद्ध जनों में रहता है, लेकिन झारखंड में तीन ऐसे मरीजों ने कोरोना को हराया जो 70 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इस आयु वर्ग के पांच लोग अबतक संक्रमित हुए हैं जिनमें चार पुरुष और एक महिला हैं। इनमें तीन पुरुष मरीज ठीक हो गए। एक वृद्ध महिला अब भी पॉजिटिव है। वहीं बोकारो के एक वृद्ध की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई थी।

उधर, रांची स्थित रिम्स में भर्ती 23 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हेंं शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को इन 23 मरीजों समेत राज्य में 28 मरीज ठीक हुए थे। शनिवार को भी पलामू के तीन मरीज स्वस्थ हुए। अब पलामू में पांच ही पॉजिटिव केस रह गए हैं। इस तरह झारखंड में अबतक 83 कोरोना के मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैैं। वहीं, तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। हिंदपीढ़ी की एक अन्य महिला मरीज की कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद काॢडयक अरेस्ट से मौत हो गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.