Move to Jagran APP

Corona Update@9JULY: झारखंड में आज 171 कोरोना पॉजिटव, 01 मौत, अबतक 3363; जानें ताजा हाल

Coronavirus in Jharkhand News Update झारखंड में गुरुवार को अबतक 171 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 11 लातेहार 9 लोहरदगा 6 सिमडेगा और 5 केस हजारीबाग में मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:48 AM (IST)
Corona Update@9JULY: झारखंड में आज 171 कोरोना पॉजिटव, 01 मौत, अबतक 3363; जानें ताजा हाल
Corona Update@9JULY: झारखंड में आज 171 कोरोना पॉजिटव, 01 मौत, अबतक 3363; जानें ताजा हाल

रांची, राज्य ब्यूरो। Coronavirus in Jharkhand News Update  पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता, सीआरपीएफ के 10 जवान सहित 171 नए कोरोना संक्रमित झारखंड में गुरुवार को मिले हैं। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव की राज्‍य में पहचान की गई है। आज राजधानी रांची में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वह अन्‍य गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त था। इसके साथ ही ओहदेदार पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, लैब तकनीशियन के भी संक्रमित होने की सूचना अलग-अलग जिलों से आई है। अबतक के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या फिर एक हजार के पार कर गई है। जबकि 2210 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।  

loksabha election banner
  • नए मामले :  171
  • गुरुवार को मौत : 01
  • अबतक मौत : 23
  • सक्रिय मरीज : 1,126
  • अब तक स्वस्थ : 2,210
  • कोरोना के कुल मामले : 3,363
  • अबतक हुई जांच : 1,67,650
  • गुरुवार को हुई जांच : 2,946

झारखंड के विभिन्न जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। गुरुवार को भी विभिन्न जिलों में 167 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें हुसैनाबाद के पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता भी शामिल हैं। पहली बार, राज्य में लगातार तीसरे दिन सौ से अधिक मरीज मिले हैं। गुरुवार को रांची के मेदांता अस्पताल में इलाजरत एक मरीज की मौत भी हो गई। यह मरीज पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रसित था। इस बीच राहत की खबर यह है कि राज्य में 40 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1100 से अधिक हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण को मात देकर राज्य में अबतक 2210 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

गुरुवार को सबसे अधिक बोकारो में 26, रांची में 22, पूर्वी सिंहभूम में 20, कोडरमा में 16, चतरा में 15, लातेहार में 11, हजारीबाग में 10, पलामू में सात, लोहरदगा, गिरिडीह तथा रामगढ़ में छह-छह, सिमडेगा तथा देवघर में पांच-पांच, धनबाद तथा साहिबगंज में चार-चार, गोड्डा तथा गुमला में दो-दो, जामताड़ा, तथा पलामू में एक-एक संक्रमित की पहचान हुई है। इधर, लातेहार में मिले नए संक्रमितों में 10 सीआरपीएफ के जवान तथा एक पदाधिकारी शामिल हैं।

वहीं, लोहरदगा में मिले मरीजों में पुलिसकर्मी भी हैं। इधर, मेदांता में भर्ती एक 63 वर्षीय मरीज की इलाज के क्रम में मौत हो गई। हाइपरटेंशन, हार्ट तथा अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज की रिपोर्ट दो दिन पहले ही पॉजिटिव आई थी। नए मरीजों की पहचान तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1126 हो गई है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के अबतक के कुल मामले 3,359 हो गए हैं। हालांकि इनमें 2,210 स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी तक 23 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

इन जिलों में मरीज हुए स्वस्थ

धनबाद : 12, रांची : 08 पलामू : 07, देवघर : 02, लातेहार : 02, साहिबगंज : 02, दुमका : 02, लातेहार : 02, सरायकेला : 02, सिमडेगा : 02, रामगढ़ : 01

झारखंड में आज अभी तक 167 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 40 स्‍वस्‍थ भी हुए हैं। आज रांची में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। बसपा के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को अबतक 152 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 11 लातेहार, 9 लोहरदगा, 6 सिमडेगा और 5 केस हजारीबाग में मिले। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3296 पर पहुंच गया है। यहां अबतक कोरोना से कुल 23 मौतें हुई है। कोरोना संक्रमित की संख्‍या बढकर 152 हो गई।

आज के ताजा मामलों में लातेहार में सीआरपीएफ के 10 जवान और एक अधिकारी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा महतो को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोविड अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आज अभी तक 76 नए केस, 40 स्‍वस्‍थ हुए हैं।

दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के रिम्‍स में गुरुवार को कुल 1453 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 1380 निगेटिव और 71 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। आज मिले कोरोना संक्रमितों में रिम्स में 08, रामगढ़ में 6, पलामू में 6, चतरा में 13, गिरिडीह में 5, बोकारो में 25, हजारीबाग में 5 नए मामले शामिल हैं।

गुरुवार को झारखंड में मिले 171 कोरोना पॉजिटिव

  1. बोकारो : 26
  2. रांची : 22
  3. जमशेदपुर : 20
  4. चतरा : 13
  5. रांची : 08
  6. पलामू : 06
  7. रामगढ़ : 06
  8. लातेहार : 11
  9. लोहरदगा : 09
  10. सिमडेगा : 06
  11. हजारीबाग : 05
  12. गिरिडीह : 05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.