Move to Jagran APP

झारखंड में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक दिन में म‍िले 4482 मरीज, मंत्री और जज भी संक्रमित

COVID Live Updeat झारखंड की बात करें तो एक द‍िन में 4482 नए मरीज सामने आए हैं। कोरोना संक्रमित होने वालों में मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी शाम‍िल हैं। कई पदाधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार दो मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रम‍ित 26019 हो गए हैं।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 01:07 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 01:07 PM (IST)
झारखंड में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक दिन में म‍िले 4482 मरीज, मंत्री और जज भी संक्रमित
COVID Live Updeat : झारखंड में एक द‍िन में 4,482 मरीज सामने आए हैं। कुल संक्रम‍ित 26,019 हो गए हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में सोमवार को कुल 70,688 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4,482 लोग संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर 6.35 प्रतिशत रही। रांची में 1,537 तथा पूर्वी सिंहभूम में 927 लोग संक्रमित पाए गए। अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में मरीजों की पहचान हुई है। राज्य के 11 जिले में 100 से अधिक संक्रमितों की पहचान हुई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 26,019 हो गई है।

loksabha election banner

झारखंड के दो मंत्री इस समय संक्रम‍ित

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बाद अब पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना के हल्के लक्षण होने के कारण वह होम आइसोलेशन में हैं। बन्ना की तरह मिथिलेश ठाकुर भी दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

सीबीआइ जज और अध‍िकारी भी अछूते नहीं

वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी सह प्राथमिक शिक्षा निदेशक किरण कुमारी पासी भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। सचिवालय के कई अन्य पदाधिकारियों के भी संक्रमित होने की बात कही जा रही है। उधर, झारखंड हाई कोर्ट में भी सोमवार को 20 कर्मचारी पाज‍िट‍िव पाए गए। अब यहां संख्‍या बढ़कर 100 से अध‍िक हो गई है। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

बोकारो और कोडरमा में एक-एक मरीज की मौत

उधर, सोमवार को झारखंड के बोकारो तथा कोडरमा ज‍िले में एक-एक कोरोना मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई। राहत की बात यह है कि झारखंड में 24 घंटे के भीतर 1,789 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए। लेक‍िन कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगा है।

सोमवार को कहां मिले कितने संक्रमित

  • रांची : 1,537
  • पूर्वी सिंहभूम : 923
  • रामगढ़ : 232
  • बोकारो : 194
  • पश्चिमी सिंहभूम : 189
  • देवघर : 173
  • दुमका : 151
  • हजारीबाग : 129
  • पलामू : 109
  • धनबाद : 104
  • गुमला : 98
  • जामताड़ा : 92
  • कोडरमा : 89
  • सरायकेला : 74
  • सिमडेगा : 66
  • लोहरदगा : 58
  • गढ़वा : 57
  • चतरा : 52
  • गोड्डा : 46
  • लातेहार : 36
  • खूंटी : 25
  • साहिबगंज : 23
  • पाकुड़ : 15
  • गिरिडीह : 10

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.