Move to Jagran APP

रांची सहित 18 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ, सभी जिलों के देखें आकड़ें

Jharkhand Corona Update झारखंड (Jharkhand) में अब नए संक्रमित मामले (New Active Case) मिलने से काफी अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। यहां लगातार तीसरे दिन ऐसा हुआ है। सोमवार को रांची (Ranchi) सहित राज्य के 18 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:45 AM (IST)
रांची सहित 18 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ, सभी जिलों के देखें आकड़ें
Jharkhand Corona Update : रांची सहित 18 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

रांची, (राज्य ब्यूरो)। Jharkhand Corona Update : झारखंड (Jharkhand) में अब नए संक्रमित मामले (New Active Case) मिलने से काफी अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। यहां लगातार तीसरे दिन ऐसा हुआ है। सोमवार को रांची (Ranchi) सहित राज्य के 18 जिलों में नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। सिर्फ छह जिलों ही स्वस्थ होने से अधिक नए कोरोना मरीजों (New Corona Patients) की संख्या है।

loksabha election banner

सोमवार को कुल 1,172 मरीज स्वस्थ हुए

सोमवार को झारखंड में कुल 58,197 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 2,499 ही संक्रमित पाए गए। इस तरह, संक्रमण दर 4.30 प्रतिशत ही रही। झारखंड में 24 घंटे के भीतर 4,266 मरीज स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 591 संक्रमित मिले। इसके बाद रांची में 584 नए मरीज की पहचान हुई। यहां भी लगातार तीसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए। यहां सोमवार को कुल 1,172 मरीज स्वस्थ हुए।

झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब हो गई 29,974

कई दिनों बाद पूर्वी सिंहभूम से कम मामले रांची में मिले। इससे पहले लगातार सर्वाधिक मामले रांची में मिल रहे थे। इधर, सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित हो गए। झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग की सचिव वंदना डाडेल भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बताया जाता है कि उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी संक्रमित हैं। झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 29,974 हो गई है।

इन जिलों में नए संक्रमित से अधिक पुराने मरीज हुए स्वस्थ

जिला - नए संक्रमित - पुराने मरीज हुए स्वस्थ

  • पूर्वी सिंहभूम - 591 - 1,021
  • रांची -  584 - 1,172
  • बोकारो - 132 - 142
  • चतरा - 100 - 163
  • देवघर - 87 - 211
  • धनबाद - 73 - 174
  • पश्चिमी सिंहभूम - 56 -  78
  • गुमला - 55 - 102
  • साहिबगंज - 37 - 95
  • कोडरमा -  33 - 89
  • सिमडेगा - 31 - 185
  • लोहरदगा - 31 - 42
  • रामगढ़ - 30 - 152
  • गढ़वा - 29 - 43
  • हजारीबाग - 27 - 153
  • गिरिडीह 13 14
  • जामताड़ा - 11 - 55
  • पाकुड़ - 03 - 12

इन जिलों में स्वस्थ होनेवालों से अधिक नए मरीज

  • दुमका - 165 - 119
  • खूंटी - 111 - 76
  • सरायकेला - 93 - 30
  • पलामू - 87 - 68
  • गोड्डा - 71 - 27
  • लातेहार -  49 - 43

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.